• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

बरसात में घर में बढ़ रहीं मक्खियों से परेशान? इन आसान घरेलू नुस्खों से मिनटों में करें छुटकारा

बरसात और गर्मियों में मक्खियां सबसे ज्यादा परेशानी देती हैं और बीमारियां फैलाती हैं. घर की सफाई, खाने को ढककर रखना और कूड़ेदान समय पर खाली करना जरूरी है. इसके अलावा नेप्थलीन की गोलियां, नींबू का स्प्रे, लाल मिर्च का मिश्रण, तुलसी और नीम जैसे घरेलू नुस्खे अपनाकर मक्खियों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है.

  • Samachaar Desk | 07 Sep 2025 08:56 PM
बरसात में घर में बढ़ रहीं मक्खियों से परेशान? इन आसान घरेलू नुस्खों से मिनटों में करें छुटकारा

गर्मियों और मानसून के दिनों में सबसे बड़ी परेशानी होती है घर में बढ़ती मक्खियां. ये न सिर्फ गंदगी पर बैठती हैं बल्कि खाने-पीने की चीजों को दूषित कर देती हैं. नतीजा होता है- फूड प्वॉइजनिंग, टाइफाइड और डायरिया जैसी बीमारियां. इतना ही नहीं, घर का माहौल भी बेहद अनहाइजीनिक लगता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मक्खियों से छुटकारा कैसे पाया जाए?

सफाई है पहली शर्त

मक्खियों को रोकने का पहला और सबसे कारगर तरीका है घर में सफाई बनाए रखना.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

खाने की चीजों को हमेशा ढककर रखें. कूड़ेदान समय पर खाली करें और उसे धोते रहें. खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं ताकि मक्खियां अंदर न आ पाएं.

इन बेसिक उपायों के बावजूद भी मक्खियां घर में घुस आती हैं, तो घरेलू नुस्खे मददगार साबित हो सकते हैं.

नेप्थलीन की गोलियों का कमाल

अक्सर अलमारी में इस्तेमाल होने वाली नेप्थलीन की गोलियां मक्खियों से बचाने में भी असरदार हैं.

इन्हें घर के कोनों में रख दें ताकि कीट-पतंगे पास न आएं. चाहें तो गोलियों को पीसकर सिरके और पानी में मिलाकर स्प्रे तैयार कर लें. इसमें एशेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालने से घर में अच्छी खुशबू भी आएगी.

नींबू से बनाएं नैचुरल रिपेलेंट

नींबू सिर्फ स्वाद ही नहीं, मक्खियों को भगाने का भी बढ़िया तरीका है.

नींबू के रस में थोड़ा नमक और पानी मिलाकर स्प्रे बनाएं. इसे घर के अलग-अलग कोनों में छिड़कें. नतीजा- मक्खियां दूर होंगी और घर में ताजगी भी बनी रहेगी.

लाल मिर्च का स्प्रे

थोड़ा हटकर लेकिन असरदार नुस्खा है लाल मिर्च का इस्तेमाल.

एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च मिलाएं. इसे घर के कोनों या कूड़ेदान के पास छिड़कें. यह न सिर्फ मक्खियों बल्कि चीटियों और बरसाती कीड़ों को भी दूर रखेगा.

तुलसी और नीम की शक्ति

अगर आपको मिर्च का स्प्रे आंखों में जाने का डर है, तो तुलसी और नीम का सहारा लें.

नीम की सूखी पत्तियां जलाकर धुआं कर सकते हैं. तुलसी का पाउडर या ऑयल भी कीटों को दूर करने में कारगर है. इन दोनों का इस्तेमाल करने से घर बैक्टीरिया-फ्री रहता है.

संबंधित ख़बरें
डिनो मोरिया की एल्बम सॉन्ग्स में ग्रैंड वापसी, नेहा कक्कड़ के साथ ऑनस्क्रीन जोड़ी ने लगाया इंटरनेट पर तड़का..!

डिनो मोरिया की एल्बम सॉन्ग्स में ग्रैंड वापसी, नेहा कक्कड़ के साथ ऑनस्क्रीन जोड़ी ने लगाया इंटरनेट पर तड़का..!

flood

अलर्ट! अगर आपके घर तक पहुंच गया है बाढ़ का पानी तो तुरंत करें ये काम – जरूरी गाइड

chandra grahan 2025

चंद्र ग्रहण 2025: हिंदू मान्यताओं में क्यों माना जाता है अशुभ, ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home