• Thursday, Apr 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

वर्ल्ड कप की जीत पर प्यार का जश्न! स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल ने शेयर की ट्रॉफी संग रोमांटिक तस्वीरें

Smriti Mandhana: वर्ल्ड कप जीत के बाद स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं. देखें कैसे दोनों ने जीत का जश्न मनाया, और क्यों वायरल हुआ उनका टैटू!

  • Samachaar Desk | 03 Nov 2025 02:23 PM
वर्ल्ड कप की जीत पर प्यार का जश्न! स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल ने शेयर की ट्रॉफी संग रोमांटिक तस्वीरें

आईसीसी वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को मात देकर पहली बार यह ट्रॉफी अपने नाम की. लेकिन इस जीत के बीच एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और उनके बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल की.

सोशल मीडिया पर पलाश ने शेयर की दो तस्वीरें

स्मृति की जीत के बाद पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर दो खास तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में वे स्मृति के साथ पोज देते दिखे, जहां स्मृति हाथ में ट्रॉफी थामे मुस्कुरा रही थीं. इस फोटो के साथ पलाश ने लिखा, “मैं अभी भी सपना देख रहा हूं.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दूसरी तस्वीर में पलाश खुद ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आए, जबकि स्मृति मंधाना मुस्कुराते हुए बाहें फैलाकर खड़ी थीं. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “सबसे आगे हैं हम हिंदुस्तानी.”

टैटू बना चर्चा का विषय

फोटो में पलाश के हाथ पर बना टैटू भी फैंस का ध्यान खींच रहा है. इस टैटू में ‘SM18’ लिखा है — जिसमें ‘SM’ का मतलब स्मृति मंधाना और ‘18’ उनकी डेट ऑफ बर्थ को दर्शाता है. यह पलाश के प्यार और स्मृति के प्रति सम्मान को दिखाता है.

2019 से है रिश्ता, 2024 में किया था पब्लिक

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि दोनों ने जुलाई 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था. फैंस को यह जोड़ी बेहद पसंद है, और वर्ल्ड कप जीत के बाद इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

पलक मुच्छल भी हुईं इमोशनल

स्मृति की जीत पर पलाश की बहन और फेमस सिंगर पलक मुच्छल भी भावुक नजर आईं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे स्मृति को गले लगाते हुए रो पड़ीं. पलक ने लिखा, “क्या यादगार दिन था! मेरी आंखों के सामने इतिहास रचते हुए देखा. हमारी इंडियन महिलाओं ने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि करोड़ों दिलों को भी जीता.”

भारत की जीत ने हर भारतीय को गर्व महसूस कराया है. स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की ये तस्वीरें सिर्फ एक कपल की कहानी नहीं, बल्कि उस जज़्बे की झलक हैं जिसने देश को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिलाई.

संबंधित ख़बरें
CM Mann

95% अकाली एसजीपीसी छोड़ देंगे अगर गुरुद्वारों से गोलक हटाई गई: पंजाब CM भगवंत मान

Yogi Adityanath

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में सियासी हमला, “INDIA गठबंधन के तीन बंदर — पप्पू, टप्पू और अप्पू”

Women’s World Cup 2025

कौन हैं व्हीलचेयर पर बैठी ये खिलाड़ी? वर्ल्ड कप जीत के जश्न में किया भांगड़ा, वीडियो हुआ वायरल!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home