• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Drinks For Glowing Skin : शादी से पहले पिएं ये 5 नेचुरल ड्रिंक्स, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

Drinks For Glowing Skin : शादी से पहले स्किन में नेचुरल ग्लो लाने के लिए एलोवेरा, आंवला, अनार-गाजर-चुकंदर जूस, नारियल पानी और खीरे का जूस रोज पीएं. ये ड्रिंक्स त्वचा को अंदर से पोषण और चमक देते हैं.

  • Samachaar Desk | 30 Oct 2025 08:31 PM
Drinks For Glowing Skin : शादी से पहले पिएं ये 5 नेचुरल ड्रिंक्स, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

Drinks For Glowing Skin : हर लड़की चाहती है कि अपनी शादी के दिन वह सबसे खूबसूरत दिखे. इसके लिए लड़कियां मेकअप, फेशियल और महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं. लेकिन सुंदर और दमकती त्वचा पाने के लिए केवल बाहर से देखभाल काफी नहीं होती, बल्कि अंदर से त्वचा को पोषण देना भी जरूरी है. अगर आप शादी से एक महीना पहले से कुछ नेचुरल ड्रिंक्स अपनी डाइट में शामिल कर लें, तो चेहरा अंदर से चमकने लगता है और स्किन ग्लास जैसी दिखने लगती है.

एलोवेरा जूस - त्वचा को बनाएं ग्लोइंग और क्लियर

एलोवेरा त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें विटामिन A, C, E, फोलिक एसिड और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्किन को अंदर से पोषण देते हैं. एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और दाग-धब्बे कम करते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कैसे बनाएं: ताजा एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालें और एक गिलास पानी के साथ मिक्सर में ब्लेंड करें. सुबह खाली पेट पीने से इसका असर जल्दी दिखता है.

आंवला जूस – नेचुरल ग्लो के लिए बेस्ट

आंवला विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है. यह खून को साफ करता है, जिससे त्वचा अंदर से साफ और चमकदार बनती है. रोजाना एक गिलास आंवला जूस पीने से कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे स्किन टाइट और हेल्दी रहती है. कैसे बनाएं: ताजे आंवले काटकर पानी के साथ ब्लेंड करें और थोड़ी शहद मिलाकर पी लें.

अनार, चुकंदर और गाजर का मिक्स जूस – पाएं नैचुरल पिंक ग्लो

यह जूस आपकी स्किन के लिए एक पावर पैक ड्रिंक है.

अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो स्किन की गंदगी और एक्ने को कम करता है. चुकंदर खून बढ़ाता है और स्किन को नैचुरल पिंक टोन देता है. गाजर एजिंग के असर को कम करता है और स्किन को ग्लास जैसी चमक देता है. इन्हें साथ मिलाकर रोजाना पीने से एक महीने में त्वचा में निखार नजर आने लगता है.

नारियल पानी – त्वचा को बनाए हाइड्रेट और फ्रेश

नारियल पानी प्राकृतिक ड्रिंक है जो शरीर को हाइड्रेशन देता है और त्वचा की नमी बनाए रखता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स एजिंग को धीमा करते हैं और स्किन टोन को समान बनाते हैं. रोजाना एक नारियल पानी पीना चेहरे की थकान और रूखापन दूर करता है.

खीरे का जूस - डिटॉक्स और क्लीन स्किन के लिए

खीरे में पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर ठंडा और हाइड्रेट रहता है. इसका जूस पीने से स्किन डिटॉक्स होती है और चेहरे की गंदगी व दाग-धब्बे कम होते हैं. कैसे बनाएं: एक खीरा, थोड़ा नींबू और पुदीना पानी के साथ ब्लेंड करें और सुबह पीएं.

अगर आप अपनी शादी या किसी खास मौके पर नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो इन ड्रिंक्स को अपनी रोज की डाइट में शामिल करें। बिना केमिकल्स और ज्यादा खर्च के, आपकी त्वचा अंदर से निखरेगी और चेहरे पर दिखेगा प्राकृतिक ग्लो.

संबंधित ख़बरें
rajnikanth

75 की उम्र में भी सेट पर दौड़ते रजनीकांत, लेकिन अब फैंस को दे सकते हैं सबसे बड़ा झटका!

brahma muhrat

Brahma Muhurat: सुबह 3 से 5 बजे के बीच करें ये उपाय, किस्मत बदल जाएगी

walking

भारतीय एक दिन में चलते हैं इतने कदम, डेटा दे रहा फिटनेस का सबूत

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home