• Sunday, May 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

रथ यात्रा के दौरान होटल नहीं, ये 4 धर्मशालाएं बनेंगी आपकी सुरक्षित और सस्ती छांव – मंदिर से चंद कदम दूर

पुरी की रथ यात्रा में लाखों लोग जुटते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंदिर के बिल्कुल पास ₹200 में भी रह सकते हैं? होटल का खर्च बचाकर आप ऐसे ठिकानों पर रुक सकते हैं जहां स्वादिष्ट खाना, भक्ति का माहौल और मंदिर की घंटियों की गूंज साथ मिलेगी. कौन-सी हैं ये जगहें? जानिए वो नाम जो भीड़ में भी सुकून दिला सकते हैं.

  • Samachaar Desk | 02 Jul 2025 08:20 AM
रथ यात्रा के दौरान होटल नहीं, ये 4 धर्मशालाएं बनेंगी आपकी सुरक्षित और सस्ती छांव – मंदिर से चंद कदम दूर

हर साल ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व होती है. इस अवसर पर न केवल भारत के कोने-कोने से भक्त यहां जुटते हैं, बल्कि विदेशी सैलानियों की भी बड़ी संख्या इस पवित्र यात्रा में हिस्सा लेने के लिए पहुंचती है.

पुरी न केवल धार्मिक महत्व का केंद्र है, बल्कि यहां का गोल्डन बीच (पुरी बीच) भी पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र है. अगर आप भी इस यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं और होटल पर भारी खर्च नहीं करना चाहते, तो पुरी की कुछ प्रमुख धर्मशालाओं और आश्रमों में ठहरने की योजना बना सकते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बगरिया धर्मशाला: हजार लोगों की एक साथ ठहरने की सुविधा

पुरी बस स्टैंड से केवल 2 किलोमीटर और जगन्नाथ मंदिर से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित बगरिया धर्मशाला, यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय है. यहां एक साथ 1000 से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था है, जिसमें विशाल प्रवचन हॉल, रसोई और पार्किंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

रूम किराया: ₹200 से ₹400 प्रति दिन खास बात: प्रवचन, भंडारा और सामूहिक आयोजन भी नियमित रूप से होते हैं.

श्री गुंडिचा भक्त निवास: आरामदायक एसी कमरे और शुद्ध शाकाहारी भोजन

जगन्नाथ मंदिर से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित श्री गुंडिचा भक्त निवास उन लोगों के लिए आदर्श है जो थोड़े बेहतर सुविधा वाले विकल्प की तलाश में हैं. यहां ₹1000 में एसी कमरे उपलब्ध हैं और साथ ही शाकाहारी भोजन की सुविधा भी है.

रूम किराया: ₹1000 तक खास बात: मंदिर दर्शन के बाद आरामदायक ठहराव के लिए आदर्श विकल्प

श्री मंदिर गेस्ट हाउस: मंदिर और बीच के बीच ठहरने का मौका

पुरी रेलवे स्टेशन से 3 किमी और जगन्नाथ मंदिर से सिर्फ 200 मीटर दूर, ये गेस्ट हाउस लोकेशन के लिहाज से बेहद फायदेमंद है. यहां एसी और नॉन-एसी दोनों प्रकार के कमरे, लॉकर, और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं.

रूम किराया: ₹500–₹700 प्रति दिन खास बात: पुरी बीच और बेदी हनुमान मंदिर पास में होने के कारण पर्यटकों के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है.

श्री पुरुषोत्तम वाटिका धर्मशाला: ओडिशा के स्वाद के साथ ठहराव

यदि आप कम बजट में अच्छी सुविधा चाहते हैं, तो श्री पुरुषोत्तम वाटिका धर्मशाला एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. ये धर्मशाला जगन्नाथ मंदिर के निकट स्थित है और ₹500 से भी कम में कमरे मिल जाते हैं. यहां स्थानीय ओडिया व्यंजन भी उपलब्ध हैं.

रूम किराया: ₹300–₹500 खास बात: ओडिशा के लोक-स्वाद के साथ ठहराव का अनुभव

पुरी रथ यात्रा के दौरान होटल मिलना मुश्किल और महंगा हो सकता है. ऐसे में ये धर्मशालाएं कम बजट में सुविधाजनक, सुरक्षित और धार्मिक वातावरण से भरपूर ठहरने का विकल्प देती हैं. यात्रा से पहले बुकिंग की जानकारी जरूर लें, क्योंकि रथ यात्रा के समय यहां काफी भीड़ रहती है.

संबंधित ख़बरें
Viral Video

समुद्र में गिरी बेटी को बचाने के लिए बिना सोचे कूद पड़ा पिता, Video हुआ Viral, देखें!

Ind Vs Eng

बर्मिंघम टेस्ट में Bumrah खेलेंगे या नहीं? Shubman गिल के जवाब से बढ़ी फैंस की धड़कनें!

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 2 July, 2025 : आज कौन चमकेगा, कौन रहेगा परेशान? 2 जुलाई का राशिफल खोलेगा का राज

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home