• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण से बचें, अपने परिवार की सुरक्षा के लिए ध्यान रखें ये बातें

सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर में AQI खतरनाक स्तर तक बढ़ जाता है. मास्क, चश्मा, भाप, हर्बल काढ़े और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले उपाय अपनाकर प्रदूषण से सुरक्षा संभव है.

  • Samachaar Desk | 26 Oct 2025 06:58 PM
सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण से बचें, अपने परिवार की सुरक्षा के लिए ध्यान रखें ये बातें

जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आती है, हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है. दिल्ली और एनसीआर जैसे बड़े शहरों में सर्दियों के मौसम में अक्सर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक सीमा तक पहुंच जाता है. इस समय शहरों में धुंध और कोहरे जैसा माहौल देखने को मिलता है, जो केवल दृश्य तक सीमित नहीं रहता, बल्कि हमारे स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है.

जब AQI स्तर बढ़ जाता है, तो सांस लेने में कठिनाई, खांसी, गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. इसके अलावा आंखों में जलन, खुजली और सूखापन जैसी परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती हैं. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, बच्चे और बुजुर्ग इस समय सबसे अधिक प्रभावित होते हैं. वहीं, श्वास संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोगों की स्थिति और गंभीर हो सकती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग

प्रदूषण के उच्च स्तर में घर के बाहर जाने पर अच्छी क्वालिटी का मास्क पहनना बेहद जरूरी है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो रोजाना ऑफिस, स्कूल या अन्य जरूरी काम से बाहर जाते हैं. मास्क पहनने से हवा में मौजूद हानिकारक कणों से काफी हद तक सुरक्षा मिलती है.

घर पर राहत पाने के आसान उपाय

यदि आपको पॉल्यूशन के कारण खांसी या गले में खराश हो रही है, तो रात में सोने से पहले भाप लेना बहुत फायदेमंद हो सकता है. यह न केवल श्वसन नलियों को साफ करता है, बल्कि गरारे करने से भी गले को आराम मिलता है. गर्म पानी और हर्बल काढ़े से यह प्रक्रिया और भी प्रभावी हो सकती है.

आंखों की सुरक्षा

प्रदूषण केवल फेफड़ों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आंखों को भी प्रभावित करता है. ड्राइनेस, जलन, लालिमा और पानी आने जैसी समस्याएं आम हैं. इसलिए बाहर जाते समय सिर्फ मास्क ही नहीं, बल्कि चश्मा भी पहनना चाहिए. इससे आंखें यूवी किरणों और प्रदूषकों से सुरक्षित रहती हैं. किसी भी गंभीर समस्या में तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए.

इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं

प्रदूषण के बीच स्वस्थ रहने के लिए अपनी और परिवार की इम्यूनिटी मजबूत रखना अनिवार्य है. इसके लिए गिलोय का काढ़ा पीना, अदरक, तुलसी और लौंग जैसी हर्बल चाय का सेवन करना फायदेमंद रहता है. इसके अलावा सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

संबंधित ख़बरें
e-sim

क्या होता है eSIM, जाने फायदे और नुकसान?

bhuvan bam

Bhuvan Bam Bollywood Debut : करण जौहर की फिल्म से भुवन बाम करेंगे बड़े पर्दे पर एंट्री, इस एक्ट्रेस के साथ बनेगी जोड़ी

labh panchami

Labh Panchami Upay 2025 : घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने का मौका! लाभ पंचमी पर करें ये उपाय, बन जाएंगे मालामाल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home