• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Bhuvan Bam Bollywood Debut : करण जौहर की फिल्म से भुवन बाम करेंगे बड़े पर्दे पर एंट्री, इस एक्ट्रेस के साथ बनेगी जोड़ी

Bhuvan Bam Bollywood Debut : यूट्यूब स्टार भुवन बाम अब करण जौहर की फिल्म 'कुकू की कुंडली' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. वे इस एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे और लंबे समय के संघर्ष के बाद बड़े पर्दे पर कदम रखेंगे.

  • Samachaar Desk | 26 Oct 2025 05:56 PM
Bhuvan Bam Bollywood Debut : करण जौहर की फिल्म से भुवन बाम करेंगे बड़े पर्दे पर एंट्री, इस एक्ट्रेस के साथ बनेगी जोड़ी

Bhuvan Bam Bollywood Debut : यूट्यूब की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके भुवन बाम अब हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं. लंबे समय तक ऑनलाइन कंटेंट क्रिएशन में सक्रिय रहने के बाद, भुवन अब बड़े पर्दे पर अपनी कला दिखाने जा रहे हैं. यह मौका उन्हें फेमस फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म के जरिए मिलेगा. भुवन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खबर की पुष्टि की और अपने फैंस के साथ यह खुशी शेयर की. उनके इस कदम पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

मेहनत और संघर्ष की कहानी

31 साल भुवन बाम ने यूट्यूब पर छोटे-छोटे वीडियो बनाकर अपने करियर की शुरुआत की थी. सालों की मेहनत और लगातार कंटेंट क्रिएशन के बाद वे भारत के सबसे बड़े यूट्यूब स्टार्स में शामिल हो गए. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का हुनर साबित किया है. अब उनका अगला पड़ाव बड़े पर्दे पर कदम रखने का है, जहां वे अपनी उम्र से बड़ी एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे और धमाल मचाएंगे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

करण जौहर की फिल्म से होगा डेब्यू

भुवन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी साझा की. उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन के साथ फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और इसकी तस्वीर भी पोस्ट की. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “सपने देखो दोस्तों, पूरे हो जाते हैं.” यह फिल्म उनके लिए बॉलीवुड की दुनिया में पहला कदम साबित होगी.

View this post on Instagram

A post shared by Bhuvan Bam (@bhuvan.bam22)


इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे काम

भुवन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का नाम ‘कुकू की कुंडली’ है. इसमें वे एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ नजर आएंगे. जहां भुवन की उम्र 31 साल है, वहीं वामिका 32 साल की हैं. फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी शरण शर्मा संभाल रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. इससे पहले भुवन ने जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ से ओटीटी डेब्यू किया था. इसके अलावा 2026 में वे प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरी’ में भी दिखाई देंगे.

यूट्यूब की शुरुआत और सफलता

भुवन बाम ने 2015 में BB Ki Vines नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया था. उस समय देश में यूट्यूब का इतना बोलबाला नहीं था, लेकिन भुवन ने अलग-अलग किरदार निभाकर लोगों का मनोरंजन किया. वे कभी ‘टीटू मामा’, कभी ‘बबलू’ और कभी ‘अदरक बाबा’ बनकर दर्शकों को हंसाते रहे. उनके यूट्यूब चैनल पर 26 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 21 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

संबंधित ख़बरें
Shubman Gill

हर्षित राणा बन सकते हैं भारत के अगले हार्दिक पांड्या? शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान!

PM Modi

आसियान शिखर सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा संदेश, भारत-आसियान सहयोग से दुनिया का 25% जनसंख्या जुड़े

e-sim

क्या होता है eSIM, जाने फायदे और नुकसान?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home