• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

ट्रंप का आतंक प्रेम! पहलगाम में खून, वॉशिंगटन में गार्ड ऑफ ऑनर... क्या यही है अमेरिका की दोस्ती?

पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर इस हफ्ते अमेरिका के दौरे पर हैं जहाँ वे ट्रंप के बर्थडे पर सेना परेड में हिस्सा लेंगे. भारत ने इस पर तीखी आपत्ति जताई है. PTI वॉशिंगटन में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है,

  • Sagar | 12 Jun 2025 12:04 PM
ट्रंप का आतंक प्रेम! पहलगाम में खून, वॉशिंगटन में गार्ड ऑफ ऑनर... क्या यही है अमेरिका की दोस्ती?

पाकिस्तान के थल सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल असीम मुनीर इस हफ्ते अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं. वह वॉशिंगटन डीसी में आयोजित हो रहे अमेरिकी सेना के 250वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे. यह कार्यक्रम 15 जून को होना है, जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 79वां जन्मदिन भी है.

ट्रंप के जन्मदिन पर सैन्य परेड में होंगे शामिल

सूत्रों के मुताबिक, मुनीर ने अमेरिकी निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और वॉशिंगटन में आयोजित होने वाली सैन्य परेड में भाग लेने की पुष्टि की है. उनके इस दौरे के दौरान अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट और पेंटागन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें भी निर्धारित हैं, हालांकि इस उच्चस्तरीय दौरे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक दोनों देशों ने नहीं की है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अमेरिका से बढ़ती सैन्य नजदीकियां

यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है, खासकर पहलगाम आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 लोगों की जान गई और जिसके बाद भारत ने "ऑपरेशन सिंदूर" शुरू किया. हाल ही में अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला ने असीम मुनीर की सराहना करते हुए पाकिस्तान को "आतंकवाद विरोधी अभियानों में एक शानदार साझेदार" बताया था.

दक्षिण एशिया मामलों के विश्लेषक माइकल कुगेलमैन ने भी मुनीर और कुरिल्ला के बीच मजबूत रिश्तों की ओर इशारा करते हुए ट्वीट किया, “ये दोनों पिछले दो साल में तीन बार मिल चुके हैं। CENTCOM का दौरा संभव है.' मुनीर की अमेरिका यात्रा को लेकर भारत में भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं. कांग्रेस पार्टी के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने इसे भारत के लिए "एक और बड़ा कूटनीतिक झटका" बताया.

उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “यही वो शख्स है जिसने पहलगाम हमले से ठीक पहले भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया था। अमेरिका आखिर करना क्या चाहता है?” भारत ने हाल ही में पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग करने की मुहिम तेज कर दी है और 33 देशों व यूरोपीय संघ में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं ताकि पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन करने वाले देश के तौर पर पेश किया जा सके.

अमेरिका में विरोध प्रदर्शन की तैयारी

अमेरिका में असीम मुनीर के आगमन पर पाकिस्तान प्रवासी समुदाय भी विरोध की तैयारी कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने ऐलान किया है कि सेना प्रमुख की यात्रा के दौरान वॉशिंगटन डीसी में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. PTI के ओवरसीज मामलों के सचिव सज्जाद बुर्की ने ट्वीट किया, “व्हाइट हाउस को बता दिया जाए कि इस सरकार के साथ कोई भी सौदा पाकिस्तान की जनता को मंजूर नहीं होगा।” उन्होंने 14 जून को पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.

संबंधित ख़बरें
pride month

जून में ही क्यों मनाया जाता है प्राइड मंथ? जानिए उस विद्रोह की कहानी जिसने पूरी दुनिया को बदल दिया!

iffa awards 2025

कटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर मारी बाजी, इंडी फिल्म फेस्टिवल में भारत का डंका

kaneeka mann

बिग बॉस 19 में इस टीवी एक्ट्रेस की हो सकती है एंट्री – सलमान के शो में मचाएंगी तहलका?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home