• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

मिलिए कौन हैं डॉ. निशा वर्मा से...जिसने भरे मंच पर पूछा गया क्या पुरुष गर्भवती हो सकते हैं? जवाब में क्या

अमेरिका की राजनीति और चिकित्सा जगत के बीच चल रही बहस के केंद्र में इन दिनों भारतीय मूल की डॉक्टर निशा वर्मा आ गई हैं. अमेरिकी सीनेट की एक अहम सुनवाई के दौरान 'पुरुष गर्भावस्था' से जुड़े सवाल पर उनका जवाब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का विषय बन गया है.

  • Saurabh | 17 Jan 2026 09:03 PM
मिलिए कौन हैं डॉ. निशा वर्मा से...जिसने भरे मंच पर पूछा गया क्या पुरुष गर्भवती हो सकते हैं? जवाब में क्या

अमेरिका की राजनीति और चिकित्सा जगत के बीच चल रही बहस के केंद्र में इन दिनों भारतीय मूल की डॉक्टर निशा वर्मा आ गई हैं. अमेरिकी सीनेट की एक अहम सुनवाई के दौरान 'पुरुष गर्भावस्था' से जुड़े सवाल पर उनका जवाब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का विषय बन गया है. यह सुनवाई गर्भपात की दवा मिफेप्रिस्टोन की सुरक्षा, इसके इस्तेमाल और कथित दुरुपयोग को लेकर हो रही थी.

सुनवाई के दौरान रिपब्लिकन सांसदों ने निशा वर्मा से सीधे सवाल पूछे- क्या पुरुष गर्भवती हो सकते हैं? इस सवाल पर उन्होंने सीधा ‘हां’ या ‘नहीं’ कहने से परहेज किया, जिसके बाद बहस और तेज हो गई. वर्मा का कहना था कि इस तरह के सवाल चिकित्सा से ज्यादा राजनीतिक औजार बन जाते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

US Senate Hearing में क्यों उठा बवाल?

सीनेट की Health, Education, Labor, and Pensions (HELP) Committee की सुनवाई के दौरान पहले सीनेटर एश्ले मूडी और फिर रिपब्लिकन सीनेटर जोश हॉले ने निशा वर्मा से यह सवाल किया कि क्या पुरुष गर्भवती हो सकते हैं. इस पर निशा वर्मा ने कहा कि वह सवाल के उद्देश्य को लेकर हिचकिचा रही थीं, क्योंकि वह अलग-अलग पहचान वाले मरीजों का इलाज करती हैं. उन्होंने सीधे हां या ना में जवाब देने से इनकार कर दिया.

जोश हॉले का आरोप और वर्मा का जवाब

सीनेटर जोश हॉले ने निशा वर्मा पर आरोप लगाया कि वह “जीवविज्ञान और विज्ञान” के बुनियादी तथ्य से बच रही हैं और यह मानने से इनकार कर रही हैं कि जैविक पुरुष गर्भवती नहीं हो सकते. इसके जवाब में निशा वर्मा ने कहा कि विज्ञान और साक्ष्य को ही चिकित्सा का मार्गदर्शन करना चाहिए, लेकिन इस तरह के हां या ना वाले सवाल राजनीतिक औजार भी बन जाते हैं.

कौन हैं निशा वर्मा? (Who Is Nisha Verma)

निशा वर्मा का जन्म अमेरिका के ग्रीन्सबोरो, नॉर्थ कैरोलिना में भारतीय प्रवासी माता-पिता के घर हुआ. उन्होंने जीवविज्ञान और मानवशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की और इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना से मेडिकल डिग्री (MD) प्राप्त की.

शिक्षा और मेडिकल करियर

Beth Israel Deaconess Medical Center से OB/GYN में इंटर्नशिप और रेजिडेंसी

Complex Family Planning Fellowship पूरी की

Emory University से मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (MPH)

डबल बोर्ड-सर्टिफाइड ऑब्स्टेट्रिशियन-गायनेकोलॉजिस्ट

कॉम्प्लेक्स फैमिली प्लानिंग की सब-स्पेशलिस्ट

मौजूदा भूमिका और जिम्मेदारियां

निशा वर्मा इस समय जॉर्जिया और मैसाचुसेट्स में व्यापक प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं. वह Physicians for Reproductive Health की फेलो हैं और American College of Obstetricians and Gynecologists (ACOG) में सीनियर एडवाइजर (Reproductive Health Policy and Advocacy) के रूप में भी कार्यरत हैं. इसके अलावा, वह Emory University School of Medicine में Adjunct Assistant Professor भी हैं.

क्यों अहम है यह विवाद?

यह मामला सिर्फ एक सवाल-जवाब तक सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिका में गर्भपात, जेंडर पहचान और चिकित्सा विज्ञान के राजनीतिकरण पर चल रही बड़ी बहस का हिस्सा बन गया है. निशा वर्मा का जवाब जहां कुछ लोगों को अस्पष्ट लगा, वहीं समर्थकों का कहना है कि उन्होंने चिकित्सा को राजनीति से अलग रखने की कोशिश की.

संबंधित ख़बरें
Punjab State Dear Lohri Makar Sankranti Bumper Lottery 2026

लोहड़ी पर लगा करोड़ों का दांव, A 327706 के बाद किसे-किसे मिले लाखों-करोड़ों- जानें सबकुछ

T20 World Cup 2026: भारत आने से अड़ा बांग्लादेश, सुरक्षा का हवाला देकर ICC से श्रीलंका में मैच कराने की मांग

T20 World Cup 2026: भारत आने से अड़ा बांग्लादेश, सुरक्षा का हवाला देकर ICC से श्रीलंका में मैच कराने की मांग

Basant Panchami 2026: ज्ञान की देवी सरस्वती के आगमन का पावन पर्व, जानिए तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

Basant Panchami 2026: ज्ञान की देवी सरस्वती के आगमन का पावन पर्व, जानिए तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home