• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Basant Panchami 2026: ज्ञान की देवी सरस्वती के आगमन का पावन पर्व, जानिए तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है. धार्मिक मान्यताओं में कहा गया है कि इसी दिन ब्रह्माजी के मुख से मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था. इसलिए बसंत पंचमी को शिक्षा, विवेक और सृजनात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.

  • Saurabh | 17 Jan 2026 08:40 PM
Basant Panchami 2026: ज्ञान की देवी सरस्वती के आगमन का पावन पर्व, जानिए तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदू पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है. धार्मिक मान्यताओं में कहा गया है कि इसी दिन ब्रह्माजी के मुख से मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था. इसलिए बसंत पंचमी को शिक्षा, विवेक और सृजनात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.

बसंत पंचमी आते ही प्रकृति भी अपना रूप बदलने लगती है. ठंड की विदाई और बसंत के आगमन के साथ चारों ओर पीले रंग की छटा दिखाई देने लगती है. यही कारण है कि इस दिन पीले वस्त्र, पीले फूल और पीले व्यंजन विशेष महत्व रखते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बसंत पंचमी 2026 की तिथि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का आरंभ, 23 जनवरी की रात 02:28 बजे से होगा और इसका समापन 24 जनवरी की रात 01:46 बजे पर होगा. चूंकि पंचमी तिथि की उदया तिथि 23 जनवरी को पड़ रही है, इसलिए इस वर्ष बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा.

बसंत पंचमी 2026 का शुभ मुहूर्त

मां सरस्वती की पूजा और विद्या से जुड़े कार्यों के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है.

पूजा का शुभ समय- सुबह 07:13 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक

इस अवधि में सरस्वती पूजा, अक्षर ज्ञान की शुरुआत और पढ़ाई से जुड़े नए कार्य करना विशेष फलदायी माना जाता है.

विद्यार्थियों के लिए क्यों खास है बसंत पंचमी?

बसंत पंचमी का दिन छात्रों और शिक्षार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन अक्षर अभ्यास की शुरुआत करना शुभ होता है. छोटे बच्चों को पहली बार लिखना सिखाया जाता है. विद्यार्थी अपनी किताबों, कॉपियों और लेखन सामग्री की पूजा करते हैं. मान्यता है कि इससे स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता बढ़ती है

सरस्वती पूजा के लाभ

श्रद्धा और विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा करने से कई सकारात्मक परिणाम मिलते हैं- ज्ञान और बुद्धि का विकास होता है. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बनते हैं. कला, संगीत, लेखन और शिक्षा से जुड़े लोगों को विशेष कृपा प्राप्त होती है

बसंत पंचमी की सरल पूजा विधि

बसंत पंचमी के दिन प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. यदि संभव हो तो पीले रंग के कपड़े पहनें. इसके बाद पूजा स्थल को साफ करें और वहां मां सरस्वती की मूर्ति या चित्र स्थापित करें. शांत मन से देवी का ध्यान करते हुए ज्ञान, बुद्धि और विवेक की प्रार्थना करें. मां सरस्वती को पीले फूल, अक्षत, हल्दी या केसर, मिठाई या खीर और फल अर्पित करें. दीपक और अगरबत्ती जलाकर पूजा आरंभ करें.

यदि मंत्र जाप संभव हो तो “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” का 11 या 21 बार जाप करें. मंत्र न आने पर मन से सरस्वती वंदना करना भी पर्याप्त माना जाता है. पूजा के समय किताबें, कॉपियां, पेन और पढ़ाई से जुड़ी सभी वस्तुएं देवी के समक्ष रखें. छोटे बच्चों से इस दिन “अ” या “ॐ” लिखवाकर अक्षर अभ्यास करवाना अत्यंत शुभ माना जाता है. अंत में मां को भोग अर्पित करें और परिवार के सभी सदस्यों में प्रसाद वितरित करें. इस दिन क्रोध, गलत शब्दों और तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए. सच्चे मन और श्रद्धा से की गई सरल पूजा भी मां सरस्वती की कृपा दिलाने में सक्षम होती है.

संबंधित ख़बरें
BMC सत्ता संग्राम: शिंदे ने कॉरपोरेटर्स को फाइव-स्टार होटल में ठहराया, मेयर पद पर महायुति में मोलभाव तेज

BMC सत्ता संग्राम: शिंदे ने कॉरपोरेटर्स को फाइव-स्टार होटल में ठहराया, मेयर पद पर महायुति में मोलभाव तेज

Punjab State Dear Lohri Makar Sankranti Bumper Lottery 2026

लोहड़ी पर लगा करोड़ों का दांव, A 327706 के बाद किसे-किसे मिले लाखों-करोड़ों- जानें सबकुछ

T20 World Cup 2026: भारत आने से अड़ा बांग्लादेश, सुरक्षा का हवाला देकर ICC से श्रीलंका में मैच कराने की मांग

T20 World Cup 2026: भारत आने से अड़ा बांग्लादेश, सुरक्षा का हवाला देकर ICC से श्रीलंका में मैच कराने की मांग

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home