• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

T20 World Cup 2026: भारत आने से अड़ा बांग्लादेश, सुरक्षा का हवाला देकर ICC से श्रीलंका में मैच कराने की मांग

BCB ने भारत में खेलने से इनकार करते हुए 'सुरक्षा चिंताओं' का हवाला दिया है. यह विवाद उस वक्त और गहरा गया, जब IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया.

  • Saurabh | 17 Jan 2026 08:31 PM
T20 World Cup 2026: भारत आने से अड़ा बांग्लादेश, सुरक्षा का हवाला देकर ICC से श्रीलंका में मैच कराने की मांग

T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ कर दिया है कि वह भारत में अपने मैच खेलने के लिए तैयार नहीं है. शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अधिकारियों के साथ हुई अहम बैठक में BCB ने अपनी इस स्थिति को दोहराते हुए भारत की बजाय श्रीलंका में मैच आयोजित कराने की औपचारिक मांग रखी.

BCB ने भारत में खेलने से इनकार करते हुए 'सुरक्षा चिंताओं' का हवाला दिया है. यह विवाद उस वक्त और गहरा गया, जब IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला BCCI के निर्देशों के बाद लिया गया, जिसके बाद दोनों बोर्ड्स के बीच तनाव और बढ़ गया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ICC से साफ मांग, रुख बदलने से इनकार

ICC और BCB के बीच इस मुद्दे पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन बांग्लादेश बोर्ड अपने फैसले पर अडिग नजर आ रहा है. ICC के बार-बार अनुरोध के बावजूद BCB ने स्पष्ट कर दिया कि वह भारत यात्रा पर अपना रुख नहीं बदलेगा. अब ICC अगले हफ्ते आंतरिक विचार-विमर्श के बाद इस मसले पर अंतिम फैसला सुना सकता है.

ग्रुप बदलने का प्रस्ताव, श्रीलंका में सभी मैच खेलने की पेशकश

इस गतिरोध को सुलझाने के लिए BCB ने एक वैकल्पिक प्रस्ताव भी ICC के सामने रखा है. बोर्ड ने सुझाव दिया है कि बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप्स की अदला-बदली कर दी जाए, जिससे बांग्लादेश अपने सभी ग्रुप मैच श्रीलंका में खेल सके. प्रस्ताव के मुताबिक, बांग्लादेश को ग्रुप C में शामिल किया जाएगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप B में शिफ्ट किया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया को पहले से ही कोलंबो और पल्लीकेले में आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान और श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलने हैं. वहीं, बांग्लादेश फिलहाल ग्रुप B में है, जहां उसे कोलकाता में वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड से भिड़ना है और मुंबई में नेपाल के खिलाफ मैच खेलना तय है.

'सुरक्षा को लेकर सरकार की चिंता ICC को बताई'

BCB की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि 'चर्चा के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आईसीसी से बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका स्थानांतरित करने की अपनी औपचारिक मांग को दोहराया. बोर्ड ने टीम, बांग्लादेशी प्रशंसकों, मीडिया और अन्य हितधारकों की सुरक्षा को लेकर बांग्लादेश सरकार के विचार और चिंताएं भी आईसीसी के सामने रखीं. बयान में यह भी बताया गया कि बैठक का माहौल सकारात्मक और पेशेवर रहा “कम से कम लॉजिस्टिक बदलाव के विकल्पों पर चर्चा”

BCB ने आगे कहा कि 'चर्चाएं रचनात्मक, सौहार्दपूर्ण और पेशेवर माहौल में हुईं, जिसमें सभी पक्षों ने संबंधित मुद्दों पर खुलकर बातचीत की. अन्य बिंदुओं के साथ-साथ, न्यूनतम लॉजिस्टिक बदलावों के जरिए समाधान निकालने के विकल्प के रूप में बांग्लादेश को किसी अन्य ग्रुप में स्थानांतरित करने की संभावना पर भी चर्चा की गई.” इससे साफ है कि ICC भी समाधान निकालने के विकल्पों पर विचार कर रहा है.

ICC-BCB बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?

ICC प्रतिनिधिमंडल में गौरव सक्सेना (जनरल मैनेजर, इवेंट्स एंड कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस) और एंड्रयू एफग्रेव (जनरल मैनेजर, इंटेग्रिटी यूनिट) शामिल थे. गौरव सक्सेना वीजा में देरी के चलते वर्चुअली बैठक में जुड़े, जबकि एंड्रयू एफग्रेव बैठक में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे. BCB की ओर से अध्यक्ष एमडी अमीनुल इस्लाम, उपाध्यक्ष एमडी शकावत हुसैन और फारूक अहमद, क्रिकेट ऑपरेशंस कमेटी के चेयरमैन नजमुल आबेदीन और CEO निजाम उद्दीन चौधरी बैठक में शामिल हुए.

संबंधित ख़बरें
Sleeper Vande Bharat Train

Sleeper Vande Bharat Train: PM मोदी ने हावड़ा–गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें कितना होगा किराया?

BMC सत्ता संग्राम: शिंदे ने कॉरपोरेटर्स को फाइव-स्टार होटल में ठहराया, मेयर पद पर महायुति में मोलभाव तेज

BMC सत्ता संग्राम: शिंदे ने कॉरपोरेटर्स को फाइव-स्टार होटल में ठहराया, मेयर पद पर महायुति में मोलभाव तेज

Punjab State Dear Lohri Makar Sankranti Bumper Lottery 2026

लोहड़ी पर लगा करोड़ों का दांव, A 327706 के बाद किसे-किसे मिले लाखों-करोड़ों- जानें सबकुछ

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home