• Wednesday, Mar 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

तेहरान पर बरसे मिसाइल, इजराइल में गूंजी चीखें; अब तक कितनी मौत- पढ़ें Top Updates

इज़राइल ने तेहरान में ईरान के परमाणु और ऊर्जा ठिकानों पर हमला किया, जिससे शाहरान ऑयल डिपो और साउथ पार्स गैस फील्ड में आग लगी. ईरान ने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3’ के तहत पलटवार किया. दोनों देशों में मरने वालों की संख्या 88 पार कर गई.

  • Sagar | 15 Jun 2025 04:21 PM
तेहरान पर बरसे मिसाइल, इजराइल में गूंजी चीखें; अब तक कितनी मौत- पढ़ें Top Updates

इज़राइल ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ लॉन्च करते हुए ईरान की राजधानी तेहरान और उसके आसपास के इलाकों में तेल और परमाणु प्रतिष्ठानों पर जबरदस्त हवाई हमले किए. ईरान ने पुष्टि की है कि हमला शाहरान ऑयल डिपो पर हुआ, जिससे भीषण आग लग गई. साथ ही तेहरान के पास एक ऑयल रिफाइनरी भी हमले की चपेट में आई.

सबसे बड़ा झटका तब लगा जब दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड साउथ पार्स भी निशाना बना. इज़राइल के मिसाइल हमले से वहां आग लगी, जिससे गैस उत्पादन आंशिक रूप से बंद करना पड़ा.

ये भी पढें

  • ♦ नाम है अजीब लेकिन स्वाद में कमाल – जानिए कैसे बनता है नफरत का शरबत!
  • ♦ WhatsApp का नया फीचर बदल देगा आपकी ग्रुप कॉलिंग की दुनिया , आया नया अपडेट
  • ♦ नगमा मिराजकर ने आवेज दरबार की बर्थडे पार्टी में नहीं की शिरकत, फैंस में उड़ रही ब्रेकअप की अफवाहें!

इज़राइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि “हमने तेहरान में ईरानी शासन के न्यूक्लियर वेपन प्रोजेक्ट से जुड़े कई महत्वपूर्ण ठिकानों को तबाह किया है. इसमें ईरानी रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय, SPND न्यूक्लियर प्रोजेक्ट का बेस और वो स्थान भी शामिल हैं जहां ईरान अपने न्यूक्लियर आर्काइव को छिपा रहा था.

इसके जवाब में ईरान ने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3’ नाम से पलटवार किया। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि उनके ड्रोन और मिसाइलों ने इज़राइल के ऊर्जा तंत्र और फाइटर जेट्स के लिए ईंधन उत्पादन स्थलों को निशाना बनाया, यरुशलम और तेल अवीव में एयर सायरन गूंज उठे. ईरानी हमलों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 10 साल का बच्चा और एक महिला शामिल हैं. 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

इज़राइल ने दावा किया कि उसके जवाबी हमलों में ईरान के शीर्ष सैन्य जनरल, न्यूक्लियर वैज्ञानिक और कई उच्च पदस्थ अधिकारी मारे गए हैं. इस बीच तेल अवीव इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इज़राइल की हवाई सीमा लगातार तीसरे दिन भी बंद रही. अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली परमाणु बातचीत जो रविवार को ओमान में प्रस्तावित थी, उसे ईरान ने रद्द कर दिया। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने कहा, “जब देश पर हमला हो रहा है, उस समय बातचीत संभव नहीं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी, “अगर ईरान ने अमेरिका पर हमला किया, तो हमारी पूरी ताकत ऐसे बरसेगी जैसी आज तक कभी नहीं देखी गई। हालांकि हम चाहें तो ईरान और इज़राइल के बीच यह खूनी संघर्ष रोक सकते हैं और एक डील करा सकते हैं. ईरान के UN राजदूत ने कहा कि अब तक उनके देश में 78 लोगों की मौत हो चुकी है और 320 से ज्यादा घायल हैं

संबंधित ख़बरें
 फिर से करवा ली न बेइज्जती!  इजरायल-ईरान पर बोले पाक पीएम; लेकिन ट्वीट में लिखा 'I Condom'

फिर से करवा ली न बेइज्जती! इजरायल-ईरान पर बोले पाक पीएम; लेकिन ट्वीट में लिखा 'I Condom'

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 महीने में 5वीं घटना

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 महीने में 5वीं घटना

ईरान-इजरायल टकराव में ट्रंप की एंट्री, बोले- अमेरिका से भिड़े तो बर्बादी तय

ईरान-इजरायल टकराव में ट्रंप की एंट्री, बोले- अमेरिका से भिड़े तो बर्बादी तय

image
Most Viewed
UP Weather Update 17 March  rain strong winds 19 march imd forecast

UP Weather Update 17 March: यूपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, इस दिन तेज हवाओं के साथ होगी बारिश!

kd the devil sarke chunar teri sarke song controversy youtube removed nora fatehi

रिलीज होते ही मचा बवाल! ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के अश्लील लिरिक्स पर भड़के लोग, मेकर्स को उठाना पड़ा बड़ा कदम

Kapil Sharma

कपिल शर्मा ने स्टेज से मांग लिए सिद्धू के लिए वोट! चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हंसी से गूंजा पूरा कैंपस

unique nafrat sharbat delhi know benefits

नाम है अजीब लेकिन स्वाद में कमाल – जानिए कैसे बनता है नफरत का शरबत!

Punjab Weather Update

पंजाब और चंडीगढ़ में मार्च में भी मौसम हुआ ठंडा, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंडक!

Punjab cheque bounce case

विधायक के पति को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा! 3.5 करोड़ के चेक बाउंस केस में बड़ा फैसला

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home