अमेरिका में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. एक तरफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इलेक्ट्रिक वाहन (EV) अनिवार्यता पर भड़के हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ एलन मस्क सरकार के खर्चों और टैक्स बिल पर आग उगल रहे हैं. दोनों दिग्गजों की सोशल मीडिया पोस्ट्स ने देश में राजनीतिक बहस को नई ऊंचाई दी है.
जहां ट्रंप ने EV को 'ठग मंडी' कह डाला और मस्क पर सबसे अधिक सब्सिडी लेने का आरोप लगाया, वहीं मस्क ने ट्रंप के टैक्स-कट बिल को "One Big Beautiful Bill" कहकर तंज कसा और अमेरिका में नई पार्टी ‘America Party’ बनाने तक की घोषणा कर डाली.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्यता को "बेतुका" करार दिया. उन्होंने कहा, “EV कारें ठीक हैं, लेकिन अमेरिकी नागरिकों को इसे ज़बरदस्ती थोपना नहीं चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि EV हमेशा से उनके कैंपेन का हिस्सा रहा है.
इसके साथ ही ट्रंप ने टेस्ला CEO एलन मस्क पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “मस्क को इतिहास में सबसे ज़्यादा सरकारी सब्सिडी मिली है. अगर सब्सिडी हटा दी जाए, तो मस्क को साउथ अफ्रीका लौटना पड़ेगा.
एलन मस्क ने ट्रंप के बिल और मौजूदा सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “ये बिल अमेरिका को 5 ट्रिलियन डॉलर के कर्ज में डुबो देगा.” उन्होंने व्यंग्य करते हुए इसे “One Big Beautiful Bill” बताया और कहा कि अगर ये पास होता है, तो वे अगली ही सुबह "America Party" लॉन्च करेंगे. मस्क ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा, “हम एक यूनिपार्टी देश बन चुके हैं. Democrat और Republican अब सिर्फ नाम के हैं, असली पार्टी है ‘PORKY PIG PARTY’। अब वक्त है एक नई राजनीतिक पार्टी का, जो लोगों की आवाज़ बने.
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि मस्क के सभी प्रोजेक्ट, चाहे वह रॉकेट लॉन्च हो, सैटेलाइट हो या EV मैन्युफैक्चरिंग, सरकारी फंडिंग के सहारे चल रहे हैं. उन्होंने मजाक में कहा, “DOGE (डॉगकॉइन) को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए, ताकि टैक्सपेयर्स का पैसा बच सके.
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप की जुबानी जंग यह साफ दिखा रही है कि अमेरिकी राजनीति एक नए मोड़ की तरफ बढ़ रही है. जहां एक तरफ EV और क्लाइमेट पॉलिसी को लेकर बहस है, वहीं दूसरी ओर फेडरल खर्चों और टैक्स रिफॉर्म्स को लेकर विरोध बढ़ रहा है.
Copyright © 2026 The Samachaar
