• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

IRCTC का धमाकेदार टूर पैकेज! बिहार से दक्षिण भारत के मंदिरों तक ट्रेन, होटल, बस और खाना सब कुछ फ्री में शामिल

IRCTC ने बिहार के यात्रियों के लिए खास टूरिस्ट ट्रेन शुरू की है, जो तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों तक लेकर जाएगी. ट्रेन 27 जुलाई को रवाना होगी… लेकिन सीटें लिमीटेड हैं!

  • Samachaar Desk | 01 Jul 2025 10:07 AM
IRCTC का धमाकेदार टूर पैकेज! बिहार से दक्षिण भारत के मंदिरों तक ट्रेन, होटल, बस और खाना सब कुछ फ्री में शामिल

भारतीय रेलवे के अधीन काम कर रहे टूरिज्म डिवीजन IRCTC ने धार्मिक यात्रियों के लिए एक अनोखी और भव्य योजना पेश की है. दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा को आसान और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से अब भारत गौरव एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है. ये ट्रेन खासतौर पर बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है.

ये खास ट्रेन बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन से 27 जुलाई को रवाना होगी और 7 अगस्त को वापस लौटेगी. कुल मिलाकर 12 दिनों की इस यात्रा के दौरान यात्री तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और श्रीशैलम स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे दक्षिण भारत के फेमस धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे. ये ट्रेन 11 रात और 12 दिन का सफर तय करेगी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

किन-किन जगहों पर रुकेगी ट्रेन?

इस यात्रा में ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज होंगे- जसीडीह, मधुपुर, धनबाद, रांची, बोकारो, राउरकेला, रायपुर और दुर्ग सहित कई मेन स्टेशन. ये व्यवस्था बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए की गई है.

सुविधाओं से भरपूर यात्रा पैकेज

ट्रेन में दो कैटेगरी में सीटों की व्यवस्था की गई है- स्लीपर क्लास (इकोनॉमी): 720 सीटें, थर्ड एसी क्लास: 70 सीटें.

यात्रा पैकेज में रेल यात्रा के साथ-साथ ठहरने की भी व्यवस्था है- इकोनॉमी क्लास वालों को नॉन-एसी रूम और अन्य वर्ग के यात्रियों को एसी रूम दिए जाएंगे. साथ ही टूर के दौरान दर्शनीय स्थलों तक नॉन एसी और एसी बसों से ले जाने की सुविधा भी मिलेगी.

खाने-पीने और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान

यात्रियों के लिए पूरे पैकेज में नाश्ता, लंच और डिनर की व्यवस्था होगी. इसके अलावा ऑनबोर्ड टूर एस्कॉर्ट, हाउसकीपिंग, मेडिकल सुविधा और सुरक्षा के भी विशेष प्रबंध किए गए हैं.

ऐसे कराएं बुकिंग

इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए यात्री [www.irctctourism.com](http://www.irctctourism.com) पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा कोलकाता और रांची स्थित IRCTC कार्यालय या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी टिकट बुकिंग संभव है.

संबंधित ख़बरें
couples

लव लाइफ में बोरियत घुस आई है? पार्टनर संग करें ये ट्रिप्स और फिर से जगाएं रिश्ते की चिंगारी!

Shefali Jariwala death reason

मौत से दो दिन पहले तक शेफाली थीं बिल्कुल फिट, फिर अचानक क्या हुआ? दोस्त पूजा घई ने किया बड़ा खुलासा

sardaar ji 3

दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ ने पाकिस्तान में तोड़े सारे रिकॉर्ड, सलमान की ‘सुल्तान’ भी रह गई पीछे!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home