• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

मौत से दो दिन पहले तक शेफाली थीं बिल्कुल फिट, फिर अचानक क्या हुआ? दोस्त पूजा घई ने किया बड़ा खुलासा

Shefali Jariwala Death Reason : मौत से ठीक दो दिन पहले तक थीं फिट और एक्टिव, लेकिन 27 जून को अचानक दुनिया को अलविदा कह गईं. दोस्त पूजा घई का दावा- उसी दिन ली थी IV ड्रिप, पुलिस कर रही है जांच.

  • Samachaar Desk | 01 Jul 2025 08:50 AM
मौत से दो दिन पहले तक शेफाली थीं बिल्कुल फिट, फिर अचानक क्या हुआ? दोस्त पूजा घई ने किया बड़ा खुलासा

Shefali Jariwala Death Reason : कहते हैं जिंदगी का कोई भरोसा नहीं- कब, कौन सा मोड़ आखिरी साबित हो जाए, कोई नहीं जानता. 42 साल की फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने हर किसी को सदमे में डाल दिया.27 जून को ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली ने दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन मौत से ठीक दो दिन पहले तक वह सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और खुद की तस्वीरें शेयर कर रही थीं, जिसमें उनकी सेहत एकदम नार्मल लग रही थी.

शेफाली की मौत के पीछे एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट और विटामिन सी ड्रिप को संभावित कारण बताया जा रहा है, लेकिन फिलहाल मेडिकल पुष्टि बाकी है. इसी बीच उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस पूजा घई ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनसे मामला और भी रहस्यमयी बन गया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

“वो पेशे में थी, जहां खूबसूरत दिखना जरूरी था” – पूजा घई

पूजा घई ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा- “मैं अब एक्ट्रेस नहीं हूं और दुबई में रहती हूं, लेकिन ये सच है कि आजकल हर कोई एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट लेता है. खासकर, जो पेशेवर रूप से स्क्रीन पर आते हैं, उन्हें अपनी फिटनेस और लुक्स का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है. शेफाली हमेशा बेस्ट दिखती थीं. लेकिन जब मैंने उन्हें अंतिम बार देखा, तो दिल टूट गया.”

मौत वाले दिन ली थी IV विटामिन ड्रिप

पूजा ने बताया कि जिस दिन शेफाली का निधन हुआ, उस दिन उन्होंने IV विटामिन सी ड्रिप ली थी. “ये कोई अनोखी बात नहीं है. COVID के बाद तो लोग बहुत सामान्य रूप से विटामिन सी लेना शुरू कर चुके हैं. कोई टैबलेट लेता है, तो कोई IV से लेता है.शेफाली ने भी उसी दिन ड्रिप ली थी.”

पुलिस भी खंगाल रही दवाओं का रिकॉर्ड

जब पूजा से पूछा गया कि शेफाली ने ड्रिप कब ली थी, तो उन्होंने बताया - “मुझे टाइमिंग का तो ठीक से नहीं पता, लेकिन मैं उनके घर पर मौजूद थी जब पुलिस ने उस व्यक्ति को बुलाया जिसने शेफाली को ड्रिप दी थी. तब पता चला कि उसी दिन उन्होंने ड्रिप ली थी और उसकी जांच हो रही थी कि उसमें कौन-सी दवा दी गई थी.”

अंतिम संस्कार में शामिल हुईं दोस्त

गौरतलब है कि पूजा घई अब मुंबई में नहीं, बल्कि दुबई में रहती हैं. लेकिन जब शेफाली का निधन हुआ, तब वह मुंबई में ही थीं और वह उनके अंतिम संस्कार में भी मौजूद रहीं. इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए, जिनमें शेफाली की बहन शिवानी को भी रोते हुए देखा गया.

फिलहाल, शेफाली की अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. यही रिपोर्ट तय करेगी कि मौत की असली वजह क्या थी.

संबंधित ख़बरें
Aaj K Rashifal 1 July, 2025 : कहीं खुशियों की बारिश, तो कहीं तनाव के बादल! आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा 1 जुलाई का दिन

Aaj K Rashifal 1 July, 2025 : कहीं खुशियों की बारिश, तो कहीं तनाव के बादल! आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा 1 जुलाई का दिन

Guru Purnima 2025

Guru Purnima 2025 : हर साल आता है ये दिन, लेकिन इस बार है कुछ खास! जानें कब है आषाढ़ पूर्णिमा?

couples

लव लाइफ में बोरियत घुस आई है? पार्टनर संग करें ये ट्रिप्स और फिर से जगाएं रिश्ते की चिंगारी!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home