• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Cold Alert! अब इन 4 राज्यों में चलेगी कड़ाके की शीतलहर, तो दक्षिण भारत में मचेगी बारिश की तबाही

Weather Update: देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है! राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर की चेतावनी, जबकि तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट. जानें आने वाले दिनों का मौसम अपडेट.

  • Samachaar Desk | 09 Nov 2025 02:54 PM
Cold Alert! अब इन 4 राज्यों में चलेगी कड़ाके की शीतलहर, तो दक्षिण भारत में मचेगी बारिश की तबाही

देशभर में नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है. सुबह-शाम की ठंडी हवाएं अब लोगों को कंपकंपी महसूस कराने लगी हैं. मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि आने वाले दिनों में चार राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर की स्थिति बनने वाली है. वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगी ठंड, तापमान गिरेगा

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 नवंबर को पूर्वी राजस्थान, और 9 से 11 नवंबर तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है. इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इसके अलावा, दक्षिण हरियाणा, उत्तर पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भी अगले चार से पांच दिनों के दौरान रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है. कई जगहों पर सुबह कोहरा छाने और दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया है, जो हिमालयी क्षेत्रों से ठंडी हवा लेकर आ रही है. यही कारण है कि सर्दी की रफ्तार अब और तेज होगी.

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

जहां एक तरफ उत्तर भारत में तापमान गिर रहा है, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर अब भी जारी है. मौसम विभाग के अनुसार

9, 12 और 13 नवंबर को तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. 9 और 10 नवंबर को केरल और माहे में भी कई जगहों पर बिजली के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है.

यह बारिश उत्तर-पूर्वी मानसून की वजह से हो रही है, जो इस समय तमिलनाडु और केरल के तटीय इलाकों में सक्रिय है. IMD ने इन राज्यों के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है.

इन राज्यों में चलेगी कड़ाके की शीतलहर

IMD ने चेतावनी दी है कि पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का प्रभाव रहेगा. मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर-पश्चिम झारखंड और दक्षिण हरियाणा में रात का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक नीचे रहेगा. पूर्वोत्तर भारत में भी अगले दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बदलते मौसम में सेहत का खास ध्यान रखें.बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवा से बचाएं. रात और सुबह बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें. दक्षिण भारत के लोगों से अपील है कि भारी बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें. वाहन चलाते समय कोहरे की स्थिति में हेडलाइट्स का प्रयोग करें.

भारत के ज्यादातर हिस्सों में अब सर्दी ने दस्तक दे दी है. जहां उत्तर और मध्य भारत में ठंड बढ़ रही है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का असर थमने का नाम नहीं ले रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 7 से 10 दिन मौसम के लिहाज से बेहद अहम होंगे — एक तरफ ठंड बढ़ेगी तो दूसरी तरफ बारिश से कई दक्षिणी इलाके भीगे रहेंगे.

संबंधित ख़बरें
iphone

iPhone खरीदना हुआ सस्ता! पुराने फोन के बदले मिलेंगे हजारों रुपये तक की छूट, अभी चेक करें लिस्ट

Bihar Election 2025

Bihar Chunav 2025: योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर बड़ा वार, “जंगलराज नहीं, विकासराज चाहिए बिहार को”

Bhavya Gandhi

टप्पू की वापसी पर खुलासा! भव्या गांधी बोले, “अगर मौका मिला तो जरूर लौटूंगा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में”

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home