• Thursday, Apr 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

फैंस के तीखे सवालों का वरुण धवन ने दिया करारा जवाब, बॉर्डर 2 के लिए बढ़ाई उम्मीदें

वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को रिलीज हो रही है. सोशल मीडिया पर फैंस से बातचीत में उन्होंने पिछली फिल्म आलोचना का सधा जवाब दिया और जान्हवी कपूर को बेस्ट को-स्टार बताया.

  • Samachaar Desk | 08 Jan 2026 07:02 PM
फैंस के तीखे सवालों का वरुण धवन ने दिया करारा जवाब, बॉर्डर 2 के लिए बढ़ाई उम्मीदें

बॉलीवुड एक्ता वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वो सनी देओल के साथ नजर आएंगे. फिल्म गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज होने वाली है. इसमें वरुण एक फौजी की भूमिका निभा रहे हैं, जो उनके लिए थोड़ा अलग किरदार माना जा रहा है.

इसी बीच वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बातचीत की. इस दौरान उनसे कई सवाल पूछे गए, जिनमें कुछ तारीफ वाले थे तो कुछ आलोचना से जुड़े भी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पिछली फिल्म को लेकर फैन की नाराजगी

सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान एक फैन ने वरुण धवन की पिछली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर नाराजगी जताई. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही थी. फैन ने वरुण से कहा कि उन्हें ऐसी फिल्में नहीं करनी चाहिए और अपने करियर को लेकर ज्यादा गंभीर होना चाहिए.

ये सवाल थोड़ा तीखा था, लेकिन वरुण ने इसका जवाब शांति और समझदारी से दिया.

वरुण धवन का सधा हुआ जवाब

वरुण धवन ने फैन को जवाब देते हुए कहा कि फिल्म पूरी तरह असफल भी नहीं रही थी. साथ ही उन्होंने फैन से सिनेमाघर जाते रहने की बात कही और इशारों में बताया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ दर्शकों को चौंका सकती है. वरुण का जवाब न तो गुस्से वाला था और न ही अपमानजनक, इसी वजह से कई लोग उनकी तारीफ करते नजर आए.

जान्हवी कपूर को बताया अच्छा साथी कलाकार

इसी सवाल-जवाब सत्र में एक फैन ने वरुण से पूछा कि उनकी सबसे अच्छी दोस्ती किस को-स्टार के साथ है. इस पर वरुण ने जान्हवी कपूर का नाम लिया. दोनों ने साथ में काम किया है और उनकी जोड़ी को पर्दे पर पसंद भी किया गया है, हालांकि पिछली फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई.

‘बॉर्डर 2’ से उम्मीदें

अब वरुण धवन अपनी नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के जरिए दर्शकों के सामने एक नए अंदाज में आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

देखना होगा कि यह फिल्म वरुण धवन के करियर में क्या नया मोड़ लाती है.

संबंधित ख़बरें
Gold Rate Today

Gold-Silver Price Crash: ऑल टाइम हाई के बाद औंधे मुंह गिरी चांदी, सोना भी फिसला, बाजार में हड़कंप

Koyla Ghotala ED Raid

कोयला घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, I-PAC के दफ्तर पर छापा, ममता बनर्जी सड़क पर उतरीं

Bangladesh T20 World Cup 2026

T20 वर्ल्ड कप से हट सकता है बांग्लादेश! भारत में मैच कराने पर भड़का बोर्ड, ICC को दी खुली चेतावनी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home