• Saturday, Mar 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Todays Weather 23 July, 2025 : सावन शिवरात्रि पर झमाझम बारिश! दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर जलभराव और घंटों का जाम

Todays Weather 23 July, 2025 : सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन जलभराव और घंटों लंबे जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. कांवड़ियों में उत्साह, जबकि अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रहने का अलर्ट.

  • Samachaar Desk | 23 Jul 2025 10:30 AM
Todays Weather 23 July, 2025 : सावन शिवरात्रि पर झमाझम बारिश! दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर जलभराव और घंटों का जाम

Todays Weather 23 July, 2025 : सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार और बुधवार की सुबह बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया. उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए यह बरसात किसी राहत से कम नहीं रही. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रिमझिम फुहारों ने श्रद्धालुओं के उत्साह को दोगुना कर दिया. शिवालयों में जलाभिषेक करने आए कांवड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला.

पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था. मंगलवार को हुई जोरदार बरसात ने तापमान को गिरा दिया और लोगों ने जगह-जगह बारिश का आनंद लिया. हालांकि, यह राहत केवल मौसम तक सीमित रही. बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई. आईटीओ, ओल्ड रोहतक रोड, एनएच-8, महरौली-बदरपुर रोड और दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग जैसे प्रमुख रास्तों पर घंटों लंबा जाम लग गया.

ये भी पढें

  • ♦ ‘पंजाब में कानून व्यवस्था गायब!’ मोगा रैली से पहले अमित शाह का AAP सरकार पर बड़ा हमला
  • ♦ रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का तूफान! एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, पहले दिन 200 करोड़ का टारगेट
  • ♦ SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

सोशल मीडिया पर गुस्सा

बारिश के बाद दिल्ली की सड़कों का हाल देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर नाराजगी जताई. कई यूजर्स ने ट्रैफिक पुलिस पर समय पर अलर्ट न जारी करने और पानी निकासी की व्यवस्थाओं की कमी का आरोप लगाया. एक शख्स ने लिखा कि दिल्ली-गाजियाबाद रोड पर मात्र एक किलोमीटर का सफर तय करने में 30 मिनट से ज्यादा समय लगा.

अगले 5 दिन बरसात जारी

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी. 23 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, 24 से 27 जुलाई तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है.

सावन में बारिश का बढ़ा महत्व

सावन का महीना शिवभक्तों के लिए खास होता है और इस दौरान हुई बारिश ने धार्मिक उत्साह को और बढ़ा दिया है. मंदिरों में जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा के चलते श्रद्धालु उमड़े हुए हैं. हालांकि, प्रशासन के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है क्योंकि एक ओर धार्मिक आयोजन हैं, तो दूसरी ओर बारिश के कारण यातायात व्यवस्था को संभालना भी मुश्किल हो गया है.

संबंधित ख़बरें
suriya

साउथ के उस स्टार की कहानी जिसने आमिर, अजय और अक्षय को दिया करियर का सबसे बड़ा हिट!

train

IRCTC का बड़ा नियम: ट्रेन मिस होने पर 4 घंटे के भीतर ऐसे करें TDR फाइल और पाएं पैसा वापस

itr filing

ITR फाइल कर लिया लेकिन रिफंड नहीं आया? इनकम टैक्स विभाग ने बदले रूल्स, पढ़ें पूरी डिटेल!

image
Most Viewed
Todays Weather 13 March update rain relief from heat in delhi north india

Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

supreme court concern over mandatory menstrual leave impact on women jobs

'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!

dhurandhar 2 paid previews record ticket sales will it cross 100 crore opening

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों

akshay kumar 2026 horror comedy big bang special movies

‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

SRH Controversy

SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home