• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

साउथ के उस स्टार की कहानी जिसने आमिर, अजय और अक्षय को दिया करियर का सबसे बड़ा हिट!

साउथ स्टार सूर्या का जन्मदिन आज कभी 736 रुपये की नौकरी करने वाले इस एक्टर ने कैसे बनाए बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को हिट? जानिए उनकी अनकही कहानी…

  • Samachaar Desk | 23 Jul 2025 09:37 AM
साउथ के उस स्टार की कहानी जिसने आमिर, अजय और अक्षय को दिया करियर का सबसे बड़ा हिट!

साउथ इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड तक का रास्ता आसान कर दिया है. इन्हीं में से एक नाम है सूर्या का, जिन्होंने अपने दमदार किरदारों से साउथ सिनेमा में ही नहीं बल्कि हिंदी रीमेक्स के जरिए बॉलीवुड में भी धूम मचाई. आज यानी 23 जुलाई को सूर्या अपना जन्मदिन मना रहे हैं और उनके जीवन की कहानी बेहद दिलचस्प है.

आपने ‘सिंघम’ में अजय देवगन को देखा होगा या फिर ‘गजनी’ में आमिर खान को, लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों फिल्मों के ओरिजिनल हीरो सूर्या थे? उनकी फिल्मों के हिंदी रीमेक्स ने बॉलीवुड में कई सुपरस्टार्स को ब्लॉकबस्टर हिट्स दी हैं. सूर्या की ओरिजिनल फिल्में जैसे ‘सिंघम’, ‘गजनी’, ‘जय भीम’ और ‘रक्त चरित्र’ ने साउथ में सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पिता नहीं चाहते थे बेटा बने हीरो

सूर्या का जन्म 23 जुलाई 1975 को तमिल सुपरस्टार शिवकुमार और उनकी पत्नी लक्ष्मी के घर हुआ. उनका असली नाम है सरवनन शिवकुमार. दिलचस्प बात यह है कि सूर्या के पिता नहीं चाहते थे कि बेटा फिल्मों में आए. उन्होंने हमेशा कहा कि किसी भी करियर की शुरुआत करने से पहले एक डिग्री और खुद का करियर बनाना जरूरी है.

फिल्मों से पहले कपड़ों की फैक्ट्री में नौकरी

एक्टर बनने से पहले सूर्या ने 736 रुपये महीने की सैलरी पर कपड़ों की फैक्ट्री में काम किया. दरअसल, सूर्या अपने पिता के नाम के सहारे नहीं बल्कि खुद की मेहनत से पहचान बनाना चाहते थे. इसी वजह से उन्होंने अपनी पहली ऑफर की गई फिल्म ‘आसाई’ को ठुकरा दिया था.

कैसे शुरू हुई एक्टिंग की जर्नी?

किस्मत ने आखिरकार सूर्या को उनके असली रास्ते पर ला ही दिया. साल 1997 में उन्होंने ‘नेरुक्कु नेर’ फिल्म से डेब्यू किया. शुरुआती चार साल आसान नहीं थे, लेकिन मेहनत के दम पर सूर्या ने इंडस्ट्री में अपना मजबूत स्थान बनाया.

हिंदी रीमेक्स ने बॉलीवुड को दिए सुपरहिट हीरो

सूर्या की फिल्मों ने न सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड को भी हिट्स दीं. उनकी फिल्म ‘गजनी’ का हिंदी रीमेक आमिर खान ने किया और यह सुपरहिट रही. ‘सिंघम’ में अजय देवगन छाए रहे, जो सूर्या की ओरिजिनल फिल्म का रीमेक थी. अब उनकी फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ का हिंदी रीमेक अक्षय कुमार लेकर आ रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
Election Commission

बिहार में 52 लाख वोटर गड़बड़ी वाले मिले: चुनाव आयोग का खुलासा

Sawan Shivratri 2025

Sawan Shivratri 2025: भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सबसे शुभ अवसर, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 23 July, 2025 : मेष राशि वालों के लिए आज का रहेगा शानदार, जानें अन्य का हाल…!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home