• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

इस शहर की महिलाओं के लिए आई खुशखबरी! खाते में मिलेंगे इतने हजार रुपये, जानें कैसे करें आवेदन?

बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए नई योजना का ऐलान किया है, जिसमें सीधे बैंक खाते में 10,000 रुपये भेजे जाएंगे. लेकिन क्या ये रकम सिर्फ शुरुआत है या इसके पीछे और भी बड़ा फायदा छिपा है? सच्चाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे…

  • Samachaar Desk | 30 Aug 2025 07:58 PM
इस शहर की महिलाओं के लिए आई खुशखबरी! खाते में मिलेंगे इतने हजार रुपये, जानें कैसे करें आवेदन?

आज देशभर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. केंद्र और राज्य सरकारें लगातार इस दिशा में काम कर रही हैं ताकि महिलाएं सिर्फ परिवार का सहारा ही न बनें, बल्कि अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकें. इसी कड़ी में बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, जो उन्हें रोजगार शुरू करने के लिए सीधी आर्थिक मदद देगी.

बिहार सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को मंजूरी दी है. इस योजना के तहत पहली किस्त के रूप में महिलाओं के बैंक खाते में 10,000 रुपये की राशि सीधे भेजी जाएगी. खास बात ये है कि इसके लिए किसी तरह की जटिल पात्रता शर्त नहीं रखी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस योजना की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की और बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

चुनाव से पहले बड़ा कदम

कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी भी मिल चुकी है और माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह राशि सीधे पात्र महिलाओं तक पहुंचाई जाएगी. सरकार का दावा है कि यह पहल न केवल महिलाओं की रोजगार यात्रा की शुरुआत होगी बल्कि उन्हें आगे चलकर बड़े स्तर पर आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी.

आवेदन प्रक्रिया कैसी होगी?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को आवेदन करना होगा. फिलहाल आवेदन प्रक्रिया पर काम चल रहा है और इसकी जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग को दी गई है. वहीं नगर विकास एवं आवास विभाग भी इस योजना में सहयोग करेगा. जैसे ही आवेदन पोर्टल या प्रक्रिया जारी होगी, महिलाएं इसका लाभ ले सकेंगी.

भविष्य में 2 लाख रुपये तक की मदद

इस योजना के तहत केवल 10,000 रुपये ही नहीं, बल्कि महिलाओं के रोजगार प्रोजेक्ट का 6 महीने तक आकलन भी किया जाएगा. यदि जरूरत पड़ी और प्रोजेक्ट सफल पाया गया, तो महिलाओं को आगे चलकर 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता भी दी जा सकती है.

बिना पात्रता शर्त के आसान लाभ

सबसे बड़ी राहत ये है कि इस योजना में किसी तरह की पात्रता शर्त नहीं रखी गई है. यानी हर महिला इसके लिए आवेदन कर सकेगी. ये कदम उन महिलाओं के लिए बड़ी मदद साबित होगा जो रोजगार शुरू करना चाहती हैं लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से रुक गई हैं.

संबंधित ख़बरें
Punjab flood

पंजाब के बाढ़ दौरे पर मंत्रियों की 'क्रूज चर्चा' से मचा बवाल

salman khan

2016 में किया डेब्यू, सलमान खान की फिल्म में निभाया खास किरदार, अब ये कंटेस्टेंट बिग बॉस में मचा रही धमाल…!

Paytm Update

Paytm पर जरूर कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा Auto Payment..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home