गोवा से पुणे जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब उड़ान के दौरान एक खिड़की की फ्रेम ढीली होकर लगभग बाहर निकल गई. इस भयावह पल का वीडियो एक यात्री ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर विमान की एयरवर्थीनेस पर सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, एयरलाइन ने सफाई दी है कि यह एक "कॉस्मेटिक" फ्रेम थी और यात्रियों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा.
मामला मंगलवार का है जब SG1080 फ्लाइट गोवा से पुणे के लिए रवाना हुई थी. उड़ान के दौरान खिड़की के आंतरिक हिस्से की फ्रेम अचानक ढीली हो गई, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया. स्पाइसजेट ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 'यह ढीली हुई खिड़की की फ्रेम कोई संरचनात्मक हिस्सा नहीं था. यह एक ट्रिम कॉस्मेटिक फ्रेम थी जो खिड़की की छाया व्यवस्था के लिए लगाई जाती है. इससे विमान की संरचनात्मक मजबूती या सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा.
एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि उड़ान के दौरान केबिन का दबाव पूरी तरह सामान्य बना रहा और यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ. Q400 विमान में खिड़कियों के कई लेयर होते हैं जिनमें से बाहरी पेन प्रेशर-बेयरिंग होता है. यहां तक कि यदि कॉस्मेटिक फ्रेम भी ढीली हो जाए, तब भी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं,"
A window frame of Spice Jet's aircraft operating its flight to Pune from Goa was found dislodged mid-air but there was no impact on passengers' safety, the airline said on Wednesday.
— The Siasat Daily (@TheSiasatDaily) July 2, 2025
The frame was fixed once the aircraft landed at the next (Pune) airport, in accordance with… pic.twitter.com/wRhfp2QGDB
एक यात्री ने इस घटना का वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गोवा से पुणे जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट में खिड़की की पूरी फ्रेम उड़ान के बीच में गिर गई। अब यही फ्लाइट जयपुर के लिए उड़ान भरने वाली है। क्या यह एयरवर्दी है? यात्री ने इस पोस्ट में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को भी टैग किया. स्पाइसजेट ने यह भी जानकारी दी कि विमान के अगले स्टेशन पर पहुंचने पर मानक रखरखाव प्रक्रिया के तहत खिड़की की फ्रेम को ठीक कर दिया गया
Copyright © 2026 The Samachaar
