• Monday, May 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

बारिश में पहाड़ों की सैर बन सकती है जानलेवा, जानिए कैसे वक्त रहते पहचानें लैंडस्लाइड जोन!

जैसे की सभी को पता है कि इन दिनों लैंडस्लाइड की तमाम खबरे सामने आ रही हैं. ऐसे में अगर आप पहाड़ों पर ट्रेवल कर रहे हैं तो इन बातों का ख्याल रखें-

  • Samachaar Desk | 03 Jul 2025 09:48 AM
बारिश में पहाड़ों की सैर बन सकती है जानलेवा, जानिए कैसे वक्त रहते पहचानें लैंडस्लाइड जोन!

बारिश जहां एक ओर राहत लेकर आती है, वहीं पहाड़ी इलाकों के लिए ये मुसीबत बन जाती है. खासकर उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्यों में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिनमें न सिर्फ सड़कों का नुकसान होता है, बल्कि कई बार लोगों की जान भी चली जाती है. ऐसे में अगर आप मानसून के मौसम में पहाड़ी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो ये जरूरी है कि आप सिर्फ ड्राइव न करें- सतर्कता के साथ ड्राइव करें.

मानसून के मौसम में पहाड़ों पर घूमना जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है. इन दिनों हिमाचल और उत्तराखंड जैसे इलाकों में लैंडस्लाइड, बादल फटने और सड़क धंसने की घटनाएं आम हो जाती हैं. इस मौसम में जरा सी लापरवाही, जान पर भारी पड़ सकती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लैंडस्लाइड से पहले कैसे पहचानें खतरे की निशानियां?

अगर आप पहाड़ों में सफर कर रहे हैं, तो यह जरूरी है कि आप अपनी आंखें और दिमाग दोनों खुले रखें. जब सड़क के किनारे…

मिट्टी का ढेर या पुराना मलबा दिखे, चट्टानों के टूटे हुए टुकड़े सड़क पर पड़े हों, या सड़क पर पानी तेजी से बहता दिखे,

...तो समझ जाइए कि आप लैंडस्लाइड जोन के आसपास हैं. ऐसे में तुरंत वाहन रोकना, स्थिति का आकलन करना और संभव हो तो वापस लौट जाना ही समझदारी है.

तकनीक की मदद से कैसे बढ़ाएं सुरक्षा?

आज के समय में कई ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स रियल टाइम मौसम और लैंडस्लाइड अलर्ट देते हैं. आप इनका इस्तेमाल करके पहले ही प्लान बना सकते हैं कि कौन सा रास्ता सेफ है और कौन नहीं.

मौसम की अपडेट के लिए भरोसेमंद ऐप्स का इस्तेमाल करें.

Google Maps या अन्य नेविगेशन टूल्स के जरिए रोड ब्लॉकेज या चेतावनियों की जानकारी पाएं. लोकल प्रशासन की वेबसाइट्स या सोशल मीडिया अपडेट्स को भी नजरअंदाज न करें.

हालांकि, तकनीक के भरोसे पूरी तरह न रहें- स्थानीय लोगों की सलाह भी बेहद काम की होती है.

ड्राइविंग से पहले अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स

धीरे ड्राइव करें: खासकर जब सड़क फिसलन भरी हो. जरूरी सामान साथ रखें: जैसे टॉर्च, फर्स्ट एड, पावर बैंक, अतिरिक्त ईंधन आदि. रात में सफर न करें: लैंडस्लाइड के खतरे रात को ज्यादा होते हैं और विजिबिलिटी भी कम होती है. सुनसान रास्तों से बचें: पहाड़ी रास्तों में नेटवर्क नहीं होता, इसलिए मेन रोड पकड़ें.

सावधानी ही सुरक्षा

याद रखें, पहाड़ों में ट्रैवलिंग सिर्फ एक अनुभव नहीं, एक जिम्मेदारी भी है. अगर आप प्रकृति की ताकत को समझते हुए सतर्क रहेंगे, तो आप खुद को और अपने साथियों को किसी भी खतरे से बचा सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
arbi k pakode

पकोड़े जो दिखने में सिंपल लेकिन टेस्ट में धमाका! जानिए क्या खास है इस वायरल स्नैक्स में

shefali jariwala

ग्लोइंग स्किन के चक्कर में मौत? जानिए वो 'ग्लूटाथियोन इंजेक्शन' क्या है जो शेफाली जरीवाला ले रही थीं!

BHarti Singh

कॉमेडी की लल्ली कैसे बनी इंडिया की ‘हंसाने वाली क्वीन’? जानिए भारती सिंह की पूरी जर्नी!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home