• Monday, May 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

43 अवॉर्ड्स और IMDb पर 8.8 रेटिंग! इस रियल कहानी वाली वेब सीरीज ने सबको कर दिया हैरान

देश के दो बड़े वैज्ञानिकों की जिंदगी पर बनी ये सीरीज आपके सोचने का नजरिया बदल देगी. असली घटनाओं पर आधारित ये शो बना क्रिटिक्स और लोगों की पहली पसंद और अवॉर्ड्स की झड़ी देख आप भी दंग रह जाएंगे!

  • Samachaar Desk | 03 Jul 2025 11:54 AM
43 अवॉर्ड्स और IMDb पर 8.8 रेटिंग! इस रियल कहानी वाली वेब सीरीज ने सबको कर दिया हैरान

आजकल लोगों की रुचि सिर्फ फिक्शन तक सीमित नहीं रही, बल्कि असली घटनाओं और किरदारों पर आधारित कहानियों को भी उतना ही पसंद किया जा रहा है. ऐसी ही एक वेब सीरीज है जो भारत के वैज्ञानिक इतिहास की झलक दिखाती है और वो भी इतनी शानदार तरीके से कि हर कोई इसे सलाम कर रहा है. हम बात कर रहे हैं SonyLIV की सुपरहिट सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ की, जिसने रियल स्टोरी को इस अंदाज में पेश किया कि आज ये 43 अवॉर्ड्स जीत चुकी है और IMDb पर इसे मिला है जबरदस्त 8.8 का रेटिंग स्कोर.

कब रिलीज हुआ पहला सीजन?

‘रॉकेट बॉयज’ केवल एक वेब सीरीज नहीं, बल्कि भारत के दो महान वैज्ञानिकों- होमी जहांगीर भाभा और विक्रम साराभाई की विरासत को श्रद्धांजलि है. इस सीरीज में भारत के रॉकेट और न्यूक्लियर प्रोग्राम की नींव कैसे रखी गई, इसे बेहद रोमांचक और भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

2022 में पहला सीजन रिलीज हुआ था और अब तक इसके दो सीजन आ चुके हैं. कुल 16 एपिसोड्स में ये कहानी आपके मन-मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ती है.

कलाकारों की परफॉर्मेंस बनी शो की जान

इस सीरीज में जिम सर्भ ने होमी भाभा और इश्वाक सिंह ने विक्रम साराभाई का किरदार निभाया है. इनके अलावा रेजिना कैसेंड्रा, सबा आजाद, दिव्येंदु भट्टाचार्य और रजित कपूर जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपने अभिनय से जान फूंक दी है. हर किरदार इतना रियलिस्टिक लगता है कि आपको लगता है जैसे आप इतिहास को जी रहे हैं.

अवॉर्ड्स की झड़ी: 43 अवॉर्ड्स अपने नाम

इस सीरीज की क्रिएटिव टीम और एक्टर्स की मेहनत को मिला है भरपूर सम्मान. IMDb के अनुसार, ‘रॉकेट बॉयज’ को अब तक 43 अवॉर्ड्स मिल चुके हैं.

इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड्स (ITA) ने इसे बेस्ट वेब सीरीज का खिताब दिया. डायलॉग्स के लिए अभय पन्नू और कौसर मुनीर को बेस्ट डायलॉग अवॉर्ड मिला. जिम सर्भ को बेस्ट एक्टर का खिताब मिला.

दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में भी छाई रही

बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट डायरेक्टर (अभय पन्नू) और बेस्ट वेब सीरीज (पॉपुलर) के अवॉर्ड्स. क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट एक्टर का खिताब भी जिम सर्भ ने अपने नाम किया. वहीं, दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में भी जिम सर्भ को बेस्ट एक्टर के रूप में सराहा गया.

क्यों देखनी चाहिए ‘रॉकेट बॉयज’?

अगर आप इतिहास, देशभक्ति, विज्ञान और बेमिसाल एक्टिंग को एक साथ देखना चाहते हैं, तो ‘रॉकेट बॉयज’ आपके लिए परफेक्ट है. ये सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि प्रेरणा, जुनून और वैज्ञानिक सोच की कहानी है जो हर भारतीय को देखनी चाहिए.

संबंधित ख़बरें
shefali jariwala

ग्लोइंग स्किन के चक्कर में मौत? जानिए वो 'ग्लूटाथियोन इंजेक्शन' क्या है जो शेफाली जरीवाला ले रही थीं!

BHarti Singh

कॉमेडी की लल्ली कैसे बनी इंडिया की ‘हंसाने वाली क्वीन’? जानिए भारती सिंह की पूरी जर्नी!

Landslide

बारिश में पहाड़ों की सैर बन सकती है जानलेवा, जानिए कैसे वक्त रहते पहचानें लैंडस्लाइड जोन!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home