• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

16 साल बाद आया फैसला: शाहीन मलिक एसिड अटैक केस में कोर्ट ने दिया अपडेट

पानीपत की छात्रा शाहीन मलिक एसिड अटैक केस में 16 साल बाद दिल्ली कोर्ट ने सबूतों की कमी के कारण सभी आरोपियों को बरी कर दिया फैसले से पीड़िता निराश हुई.

  • Samachaar Desk | 24 Dec 2025 08:14 PM
16 साल बाद आया फैसला: शाहीन मलिक एसिड अटैक केस में कोर्ट ने दिया अपडेट

हरियाणा के पानीपत में MBA की छात्रा शाहीन मलिक पर हुए एसिड अटैक मामले में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया. अदालत ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए इस मामले में आरोपित सभी लोगों को बरी कर दिया. अदालत का कहना था कि पुलिस जांच में कई बड़ी कमियां रहीं, इसलिए आरोप साबित नहीं हो पाए.

यह घटना साल 2009 की है, जब शाहीन मलिक पानीपत स्थित पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई कर रही थीं. उसी दौरान उन पर तेजाब से हमला किया गया था. इस घटना ने न सिर्फ शाहीन की जिंदगी बदल दी, बल्कि समाज को भी झकझोर कर रख दिया था. इस मामले में तीन लोगों पर हमले का आरोप लगाया गया था.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लंबे इंतजार के बाद आया निर्णय

करीब 16 साल तक चले इस केस के बाद अदालत का फैसला सामने आया. इतने लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद सभी आरोपियों का बरी होना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला रहा. अदालत ने कहा कि पुलिस आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी.

फैसले के बाद शाहीन की प्रतिक्रिया

फैसले के समय शाहीन मलिक खुद कोर्ट में मौजूद थीं. निर्णय सुनते ही वो भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि उन्होंने 16 साल तक न्याय के लिए संघर्ष किया, लेकिन अंत में उन्हें निराशा हाथ लगी. उनके शब्दों में यह लड़ाई उनके लिए बेहद थकाने वाली रही.

क्या था पूरा मामला

पुलिस जांच के अनुसार, शाहीन के तत्कालीन बॉस ने उन्हें कथित रूप से परेशान किया था.आरोप है कि वह पहले से शादीशुदा थे और उन्होंने शाहीन का मानसिक उत्पीड़न किया. जांच में यह भी सामने आया कि बॉस की पत्नी और यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने मिलकर हमले की साजिश रची थी. इस हमले में शाहीन का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया.

देशभर में उठा था सवाल

इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा देखने को मिला. मामले की गंभीरता को देखते हुए 2013 में केस को हरियाणा से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया. इसी मामले के दौरान एसिड अटैक का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद तेजाब की बिक्री को लेकर सख्त नियम बनाए गए.

हालांकि इस हमले ने शाहीन की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. बाद में उन्होंने एक संस्था की शुरुआत की, जो आज एसिड अटैक से प्रभावित लोगों को इलाज और हुनर सीखने में मदद करती है. उनका यह प्रयास कई लोगों के लिए उम्मीद की किरण बना हुआ है.

संबंधित ख़बरें
CAT 2025

Cat 2025 Scorecard Out, रिज्लट आने के बाद क्या करना चाहिए?

delhi ncr grap

दिल्ली-NCR में बड़ी राहत: GRAP-4 प्रतिबंध हटते ही निर्माण और ट्रकों की एंट्री फिर से शुरू..!

bigg boss 19

बिग बॉस फिनालिस्ट तान्या मित्तल मुंबई में फैंस की भीड़ में फंस गईं, वीडियो देखकर हर कोई हैरान!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home