• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

सुप्रीम कोर्ट में गिड़गिड़ाए कॉमेडियन! दिव्यांगों का मजाक उड़ाने पर समय रैना समेत 5 ने मांगी माफी

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने वाले कॉमेडियन समय रैना समेत 5 लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी. कोर्ट ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर भी माफी मांगने और भविष्य में सावधानी बरतने का आदेश दिया.

  • Samachaar Desk | 25 Aug 2025 01:32 PM
सुप्रीम कोर्ट में गिड़गिड़ाए कॉमेडियन! दिव्यांगों का मजाक उड़ाने पर समय रैना समेत 5 ने मांगी माफी

दिव्यांगों और गंभीर शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों का मजाक उड़ाने वाले वीडियो मामले में कॉमेडियन समय रैना समेत पांच लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी है. कोर्ट ने इन सभी से निर्देश दिया कि वे अपने यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. साथ ही कोर्ट ने साफ कहा कि भविष्य में ऐसे मजाक से बचा जाए और कॉमेडी के माध्यम से समाज को जागरूक किया जाए.

किन कॉमेडियंस पर लगा आरोप

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, समय रैना के साथ विपुन गोयल, बलराज घई, सोनाली ठक्कर और निशांत तंवर इस मामले में पेश हुए थे. हालांकि कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी. यह मामला तब सामने आया जब उनके वीडियो में दिव्यांगों का मजाक उड़ाने वाली सामग्री दिखाई दी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मंत्रालय ने दिए दिशानिर्देश बनाने के संकेत

सुनवाई के दौरान केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि सरकार इस तरह के कार्यक्रमों को लेकर गाइडलाइंस तैयार करने जा रही है. इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी व्यक्ति या समूह की गरिमा को ठेस पहुंचाए बिना भी कॉमेडी की जा सके. मंत्रालय ने कहा कि यह गाइडलाइंस केवल हास्य कलाकारों के लिए नहीं, बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स पर भी लागू होंगी.

किसने दायर की थी याचिका?

यह मामला क्योर एसएमए फाउंडेशन ऑफ इंडिया की याचिका पर आधारित है. यह संस्था स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) के मरीजों और उनके परिवारों के लिए काम करती है. संस्था ने दिव्यांगों पर मजाक उड़ाने को अमानवीय और असंवेदनशील बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

इंडियाज गॉट लेटेंट शो विवाद से जुड़ा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को "इंडियाज गॉट लेटेंट शो" विवाद से भी जोड़ा, जहां यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे थे. इस पर कोर्ट ने कहा कि गाइडलाइंस केवल एक मामले के आधार पर न बनाई जाएं, बल्कि उन्हें व्यापक और विशेषज्ञों की राय के साथ तैयार किया जाए.

आगे की राह

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला हास्य की सीमाओं पर गंभीर बहस को जन्म देता है. कॉमेडी समाज में हंसी और सकारात्मकता लाने का जरिया है, लेकिन यह किसी की गरिमा और संवेदनाओं को ठेस पहुंचाने का माध्यम नहीं होना चाहिए. अब सभी की निगाहें सरकार की ओर हैं कि वह कॉमेडियन और इंफ्लूएंसर के लिए किस तरह की गाइडलाइंस लाती है.

संबंधित ख़बरें
Nikki Dowry Murder Case

Nikki Dowry Murder Case: नए तथ्यों ने बढ़ाया सस्पेंस… क्या इंस्टाग्राम और पार्लर पर हुए झगड़े ने ली जान?

Gaursons Builder

‘नो रजिस्ट्री, नो मेंटेनेंस…’ गौरसन्स बिल्डर की मनमानी के खिलाफ खरीदारों ने खोला मोर्चा!

Rahul Gandhi On SSC Protest

रामलीला मैदान में लाठीचार्ज… SSC छात्रों का गुस्सा फूटा, राहुल-प्रियंका ने मोदी सरकार को घेरा!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home