• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

आरसीबी की जीत का जश्न बना मातम: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 10 की मौत

आरसीबी की पहली आईपीएल जीत का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार शाम भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए।

  • Saurabh | 04 Jun 2025 06:52 PM
आरसीबी की जीत का जश्न बना मातम: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 10 की मौत

बुधवार शाम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली आईपीएल जीत का जश्न मनाने हजारों फैंस स्टेडियम के बाहर उमड़ पड़े। इस भगदड़ में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के स्वागत के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने स्टेडियम में एक विशेष समारोह का आयोजन किया था। हालांकि, बड़ी संख्या में ऐसे फैंस भी स्टेडियम के बाहर पहुंच गए जिनके पास प्रवेश पास नहीं थे। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, हालात बेकाबू होते गए। कई लोग स्टेडियम की दीवारें और बाड़ फांदने लगे। घबराहट और धक्का-मुक्की के बीच भगदड़ मच गई।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पुलिस ने हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज भी किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घायलों को पास के बॉरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “आरसीबी की जीत का जश्न एक दर्दनाक हादसे में बदल गया है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। टीम का प्यार अपनी जगह है, लेकिन जिंदगी से बढ़कर कुछ भी नहीं।”

इस हादसे ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि ऐसे आयोजनों में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम कितने जरूरी हैं। फैंस की भावना समझी जा सकती है, लेकिन अव्यवस्था का अंजाम कितना भयानक हो सकता है, यह इस हादसे ने दिखा दिया।

संबंधित ख़बरें
  आसिम मुनीर ने मेरी पत्नी बुशरा बीबी से... पाक पूर्व PM ने जनरल पर लगाए ये आरोप

आसिम मुनीर ने मेरी पत्नी बुशरा बीबी से... पाक पूर्व PM ने जनरल पर लगाए ये आरोप

Monsoon session

पहलगाम के बाद पहला पड़ाव: 21 जुलाई से संसद में मानसून सत्र

Kuldeep Yadav Engagement

Kuldeep Yadav Engagement: बचपन का प्यार हुआ सच्चा: कुलदीप यादव ने रचाई सगाई वंशिका संग

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home