• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

महाभारत के कर्ण का अलविदा! पंकज धीर का निधन, जानिए उनके जीवन और फेमस रोल की अनकही बातें!

Pankaj Dheer Death: दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का निधन, जिन्हें महाभारत में कर्ण की भूमिका से पहचान मिली. पढ़ें उनके जीवन, करियर और परिवार की पूरी जानकारी.

  • Samachaar Desk | 15 Oct 2025 02:22 PM
महाभारत के कर्ण का अलविदा! पंकज धीर का निधन, जानिए उनके जीवन और फेमस रोल की अनकही बातें!

दिग्गज अभिनेता पंकज धीर, जिन्हें बीआर चोपड़ा की प्रसिद्ध टीवी सीरीज़ ‘महाभारत’ में कर्ण का रोल निभाने के लिए जाना जाता है, का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया. 68 साल के पंकज लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. कुछ महीने पहले उनका कैंसर फिर से उभर गया था और हालत गंभीर हो गई थी. उनकी मेजर सर्जरी भी हुई थी, लेकिन इलाज के बावजूद वे नहीं बच सके.

फिरोज खान और बॉलीवुड ने दी जानकारी

पंकज धीर के निधन की जानकारी उनके दोस्त फिरोज खान ने इंस्टाग्राम पर दी. उन्होंने पंकज के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्हें अलविदा कहा. बॉलीवुड अभिनेता राजा मुराद ने भी पंकज धीर के निधन की पुष्टि की और बताया कि उनका कैंसर शरीर में कई जगह फैल चुका था. पंकज धीर का अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे पवन हंस में किया जाएगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

महाभारत से मिली पहचान

पंकज धीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी. उनकी पहली फ़िल्म ‘पूनम’ (1981) थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जैसे सूखा, मेरा सुहाग, रंदम वरवु, जीवन एक संघर्ष. लेकिन असली पहचान उन्हें 1988 में बीआर चोपड़ा की महाभारत से मिली. इसमें उन्होंने सूर्यपुत्र कर्ण की भूमिका निभाई. उनके अभिनय, व्यक्तित्व और हाव-भाव ने कर्ण को दर्शकों का पसंदीदा किरदार बना दिया.

महाभारत के बाद का जीवन

महाभारत के बाद पंकज धीर को टीवी और सिनेमा दोनों से शानदार ऑफर मिलने लगे. उन्होंने कई यादगार प्रोजेक्ट्स में काम किया, जैसे सनम बेवफा, सड़क, ज़ी हॉरर शो, चंद्रकांता, सोल्जर, बादशाह, अंदाज़, ससुराल सिमर का, राजा की आएगी बारात, देवों के देव...महादेव और बढ़ो बहू. उनका आखिरी टीवी शो ‘ध्रुव तारा - समय सदी से परे’ था.

पंकज धीर का परिवार

पंकज धीर के बेटे निकितन धीर भी अभिनेता हैं और उन्होंने फिल्मों में चेन्नई एक्सप्रेस, सूर्यवंशी, तंगबली में काम किया. उनकी बहू कृतिका सेंगर भी टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने पुनर्विवाह, जिंदगी मिलेगी दोबारा जैसे सीरियल किए हैं.

पंकज धीर का निधन टीवी और सिनेमा की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है. उनके किरदार और अभिनय का जादू हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेगा.

संबंधित ख़बरें
General Bipin Rawat

शहीद जनरल बिपिन रावत के नाम से होगी दिल्ली की नई सड़क

JDU Candidate List

Bihar Election: JDU की पहली सूची में कोई मुस्लिम नहीं, महिला उम्मीदवारों की संख्या कम, देंखे पूरी लिस्ट!

Gold Price Today

Gold Rate Today: सोना-चांदी ने तोड़ दिए रिकॉर्ड, जानिए अपने शहर में आज के रेट और निवेश का सही मौका!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home