• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Bihar Election: JDU की पहली सूची में कोई मुस्लिम नहीं, महिला उम्मीदवारों की संख्या कम, देंखे पूरी लिस्ट!

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए JDU ने पहली उम्मीदवार सूची जारी की. इस लिस्ट में कोई मुस्लिम नहीं और महिला उम्मीदवारों की संख्या बेहद कम. देखें पूरी सूची और सीटवार बदलाव.

  • Samachaar Desk | 15 Oct 2025 01:12 PM
Bihar Election: JDU की पहली सूची में कोई मुस्लिम नहीं, महिला उम्मीदवारों की संख्या कम, देंखे पूरी लिस्ट!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख दल जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. इस सूची ने राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा पैदा कर दी है, खासकर इसलिए कि इस बार जेडीयू ने किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है.

महिला प्रत्याशियों की संख्या कम

सूची में कुल उम्मीदवारों में महिला प्रत्याशियों की संख्या भी बेहद कम है. गायघाट सीट से कोमल सिंह को JDU ने उम्मीदवार बनाया है. कोमल सिंह लोजपा (आर) सांसद वीणा देवी की बेटी हैं और उनके पिता दिनेश सिंह JDU से एमएलसी रह चुके हैं. शुरुआती चर्चाओं में उन्हें लोजपा (रामविलास) से उम्मीदवार बनाया जा सकता था, लेकिन जब यह सीट JDU के खाते में आई, तो वह वहीं से मैदान में उतरीं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लिस्ट में बड़े बदलाव

JDU ने इस बार कुछ बड़े बदलाव भी किए हैं. बरबीघा के सिटिंग विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट काट दिया गया और उनकी जगह कुमार पुष्पंजय को उम्मीदवार बनाया गया. कुशेश्वरस्थान से अमन भूषण हजारी का टिकट भी कट गया. वहीं परसा से छोटे लाल यादव को टिकट मिला है. छोटे लाल 2020 में आरजेडी के टिकट पर जीते थे, लेकिन अब उन्होंने JDU का दामन थाम लिया है.

JDU ने अपने उम्मीदवारों की सूची में कई नाम पहले से चर्चित किए. आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव, बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता, मधेपुरा से कविता साहा, और सोनबरसा से रत्नेश सादा को टिकट मिला. सूची में कुछ अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में मीनापुर से अजय कुशवाहा, सकरा से आदित्य कुमार, कुचायकोट से अमरेंद्र कुमार पांडेय, और बरबीघा से कुमार पुष्पंजय शामिल हैं.

पुराने और नए नेताओं का संतुलन

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि JDU की यह पहली सूची चुनाव में उनकी रणनीति और गठबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार की गई है. हालांकि मुस्लिम समुदाय से किसी उम्मीदवार का नाम न होना और महिलाओं की कम भागीदारी, JDU के लिए आगामी चुनाव में चुनौती भी बन सकती है.

पूरी लिस्ट देखकर साफ है कि पार्टी ने अपने पुराने और नए नेताओं का संतुलन साधने की कोशिश की है. अब राजनीतिक पर्यवेक्षक यह देख रहे हैं कि यह पहली सूची JDU की चुनावी रणनीति में कितना असर डालती है और यह गठबंधन को सीटों के लिहाज से कितना फायदा पहुंचाती है.

टैग्स:
  • Bihar Assembly Elections
संबंधित ख़बरें
SC on Delhi NCR

Green Crackers: अब दिल्ली में चला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

Punjab School Education Board

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का सुनहरा मौका! 31 अक्टूबर तक करें पंजाबी बोली ओलंपियाड में रजिस्ट्रेशन

General Bipin Rawat

शहीद जनरल बिपिन रावत के नाम से होगी दिल्ली की नई सड़क

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home