• Monday, Apr 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

'जेल में बैठा आतंकी बाप बन गया', इस मुस्लिम नेता ने खोली पाकिस्तान की काली करतूतें!

ओवैसी ने अल्जीरिया में कहा कि पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर 'ताकफीरी' आतंक फैला रहा है. जो इस्लाम के खिलाफ बोलता है उसे काफिर कह कर मार देना, यही इनकी मानसिकता बन गई है.

  • Sagar | 01 Jun 2025 11:18 AM
'जेल में बैठा आतंकी बाप बन गया', इस मुस्लिम नेता ने खोली पाकिस्तान की काली करतूतें!

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को पाकिस्तान की दोहरी नीति और आतंक को पालने की उसकी आदत पर सीधा हमला बोला. मोदी सरकार की ओर से बनाई गई एंटी-टेरर डेलीगेशन का हिस्सा बनकर ओवैसी जब भारतीय प्रवासियों को संबोधित कर रहे थे, तो उनके शब्दों में पाकिस्तान के लिए ज़हर और आतंकवाद के खिलाफ जुनून साफ झलक रहा था.

'26/11 का गुनहगार जेल में बैठकर बाप बन गया!'

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ओवैसी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा, 'ज़कीउर रहमान लखवी नाम का एक आतंकी था. जिस पर मुंबई हमले जैसे संगीन केस चल रहे थे, वो पाकिस्तान की जेल में आराम से बैठा था और वहीं से पिता भी बन गया. कौन-सा देश आतंकियों को इतनी छूट देता है?'

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर जब FATF की ग्रे लिस्ट का दबाव पड़ा, तभी जाकर इस आतंकी पर कार्रवाई की रस्म निभाई गई. इसका मतलब साफ है- पाकिस्तान आतंकी फैक्ट्री चला रहा है.

'ताक़फीरियों का अड्डा बन चुका है पाकिस्तान'

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान अब इस्लाम का नाम लेकर कत्ल करने वालों की पनाहगाह बन गया है. उन्होंने ‘ताक़फीर’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए बताया कि "जो अपने ही मजहब वालों को काफिर कहकर मार दे, वो इस्लाम का नहीं, शैतान का साथी है.

उन्होंने पहलगाम में 22 अप्रैल को हिंदू पर्यटकों पर हुए हमले को याद करते हुए कहा कि 'जिस मजहब में एक बेगुनाह की जान लेना पूरी इंसानियत का कत्ल माना गया है, उसी मजहब का नाम लेकर ये लोग टारगेटेड मर्डर कर रहे हैं. पाकिस्तान की यही जहरीली सोच दुनिया में आतंक फैला रही है.'

"लश्कर और अल-कायदा एक ही जहन की उपज"

ओवैसी ने खुलकर कहा कि पाकिस्तान आज भी लश्कर-ए-तैयबा जैसे प्रतिबंधित संगठनों को पनाह दे रहा है। ये वही संगठन है जो अमेरिका पर 9/11 जैसे हमलों के मास्टरमाइंड्स से वैचारिक रूप से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इनकी कमर तोड़ दी, लेकिन जड़ें अभी भी पाकिस्तान की सरजमीं में हैं.

'अब चुप रहना मतलब आतंक को न्योता देना है'

ओवैसी ने दुनिया भर की सरकारों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि पाकिस्तान को दोबारा FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाए. "अगर आज नहीं रोका, तो ये आग सिर्फ भारत नहीं, पूरे दक्षिण एशिया को जला देगी. भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है - क्या हम इसे आतंक के हवाले कर सकते हैं?"

'जो बंदूक उठाए, वो आतंकवादी है -चाहे कोई भी हो'

ओवैसी का ये बयान उन सभी बहसों को खत्म करता है जो आतंकी को मजहब से जोड़कर वैध ठहराने की कोशिश करती हैं. उन्होंने कहा - 'हथियार उठाने वाला, बेगुनाहों को मारने वाला कोई भी इंसान इंसानियत का दुश्मन है – और आतंकवाद किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.'

संबंधित ख़बरें
Nia Sharma-Ankita Lokhande

कौन जीतेगा जूते की चोरी का मुकाबला? ‘लाफ्टर सेफ 2’ में निया शर्मा और अंकिता लोखंडे की मजेदार तकरार ने बढ़ाया हंसी का डोज!

Dumbbell shoulder shrugs benefits

Dumbbell shoulder : क्या आप जानते हैं ये सिंपल एक्सरसाइज जो आपके शोल्डर के दर्द को कहेगी अलविदा

गी-हुन की चीखें,  फ्रंट मैन की मुस्कान और मौत का खेल; स्क्विड गेम 3 का ट्रेलर देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

गी-हुन की चीखें, फ्रंट मैन की मुस्कान और मौत का खेल; स्क्विड गेम 3 का ट्रेलर देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home