• Monday, Apr 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Dumbbell shoulder : क्या आप जानते हैं ये सिंपल एक्सरसाइज जो आपके शोल्डर के दर्द को कहेगी अलविदा

Dumbbell shoulder shrugs benefits : डम्बल शोल्डर श्रग्स एक सरल लेकिन असरदार एक्सरसाइज है जो आपके शोल्डर के ट्रैप्स मसल्स को मजबूत बनाती है. इस एक्सरसाइज को करने से क्या फायदे मिलते हैं. आइए जानते हैं-

  • Samachaar Desk | 01 Jun 2025 10:00 AM
Dumbbell shoulder : क्या आप जानते हैं ये सिंपल एक्सरसाइज जो आपके शोल्डर के दर्द को कहेगी अलविदा

Dumbbell shoulder shrugs benefits : जब हम जिम जाते हैं तो चेस्ट और बैक की एक्सरसाइज्स तो जरूर करते हैं, लेकिन शोल्डर पर भी उतनी ही ध्यान देना जरूरी है. शोल्डर डे पर कई लोग अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करते हैं, जिनमें डम्बल शोल्डर श्रग्स एक खास और असरदार एक्सरसाइज है. ये आसान लगती है, लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं.

आज हम बात करेंगे कि कैसे ये सिंपल मूव आपके शोल्डर को मजबूत बनाता है और गर्दन की अकड़न को भी दूर रखता है. एनीटाइम फिटनेस के ट्रेनर विनय माहौर से जानिए डम्बल शोल्डर श्रग्स के वो फायदे जो शायद आपने सोचे भी नहीं होंगे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ट्रैप्स मसल्स पर गहरा असर

डम्बल शोल्डर श्रग्स आपके ट्रैपेजियस मसल्स को टारगेट करता है, जो शोल्डर के ऊपर और गर्दन के पास होते हैं. जब ये मसल्स स्ट्रॉन्ग होते हैं, तो आपके शोल्डर ज्यादा चौड़े दिखते हैं, जिससे आपकी बॉडी की शेप भी शानदार लगती है.

पोश्चर सुधारने में मददगार

आजकल ज्यादातर लोगों की समस्या खराब पोश्चर की होती है, क्योंकि हम घंटों मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर झुके रहते हैं. डम्बल श्रग्स करने से कंधे ऊपर और पीछे की ओर खिंचते हैं, जिससे आपकी बॉडी पोश्चर में सुधार होता है और गर्दन-पीठ का दर्द भी कम होता है.

रोजमर्रा के काम बनें आसान

आपके रोजमर्रा के काम जैसे भारी बैग उठाना या बच्चों को गोद में लेना अब ज्यादा मुश्किल नहीं रहेगा. क्योंकि ये एक्सरसाइज आपके ट्रैप्स मसल्स को मजबूत करती है, जिससे आप आसानी से वजन संभाल पाते हैं.

कम जगह, कम समय, ज्यादा फायदा

डम्बल शोल्डर श्रग्स करने के लिए आपको किसी भारी मशीन की जरूरत नहीं, बस एक जोड़ी डम्बल चाहिए. इसे आप अपने घर में भी कम जगह में आराम से कर सकते हैं और ये एक्सरसाइज बिगिनर्स के लिए भी बहुत आसान है.

संबंधित ख़बरें
Nandini Gupta

Miss World 2025 : टॉप 2 में नहीं पहुंच पाईं नंदिनी! मिस वर्ल्ड 2025 का ताज भारत के सिर सजने से चूका

Meditation Tips

Meditation Tips : सुबह की सिर्फ 10 मिनट की ये मेडिटेशन रूटीन बदल सकती है आपका दिन

Nia Sharma-Ankita Lokhande

कौन जीतेगा जूते की चोरी का मुकाबला? ‘लाफ्टर सेफ 2’ में निया शर्मा और अंकिता लोखंडे की मजेदार तकरार ने बढ़ाया हंसी का डोज!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home