• Monday, Apr 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

गी-हुन की चीखें, फ्रंट मैन की मुस्कान और मौत का खेल; स्क्विड गेम 3 का ट्रेलर देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

नेटफ्लिक्स की स्क्विड गेम सीज़न 3 का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. जानिए गी-हुन और फ्रंट मैन के आमने-सामने की डार्क और इमोशनल कहानी, नए गेम्स, यंग ही की वापसी और इंसानियत की अंतिम परीक्षा.

  • Sagar | 01 Jun 2025 11:04 AM
गी-हुन की चीखें,  फ्रंट मैन की मुस्कान और मौत का खेल; स्क्विड गेम 3 का ट्रेलर देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

Squid Game: इस फाइनल सीज़न में प्लेयर 456 यानी सिओंग गी-हुन और रहस्यमयी फ्रंट मैन के बीच होने वाली टकराव की झलक दिखाई गई है- जिसका इंतज़ार फैंस पिछले सीज़न के शॉकिंग एंडिंग के बाद से कर रहे थे.

ट्रेलर की शुरुआत होती है एक नए लेकिन डरावने वर्जन से उस कुख्यात 'रेड लाइट, ग्रीन लाइट' गेम की, जिसने सीज़न 1 में तबाही मचा दी थी. गी-हुन (ली जंग-जे द्वारा निभाया गया किरदार) अब भी अपने दोस्त जुंग बे की मौत से उबर नहीं पाया है. वह गार्ड्स से बार-बार पूछता है- 'मुझे क्यों नहीं मारा? जिंदा क्यों छोड़ा?' लेकिन जवाब में उसे केवल सन्नाटा और फ्रंट मैन की वही डरावनी मुस्कान मिलती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इसके बाद ट्रेलर में दिखती है खतरनाक और नई तरह की गेम्स की झलक- जिनमें से एक में फिर से ऊंचाई का डर लौट आया है, जो पिछले सीज़न में नदारद था. वहीं, सीज़न 1 की जानलेवा डॉल 'यंग-ही' एक ट्विस्ट के साथ लौट आई है- शायद इस बार उसका रोल कुछ और ही होगा.

सीज़न 1 के 'टग ऑफ वॉर' गेम को भी इस बार और ज्यादा ब्रूटल और साइकोलॉजिकल बना दिया गया है. ट्रेलर के सबसे चर्चा में रहे पलों में से एक है वह 'चिल्ड्रेन रूम', जो पोस्टर्स में पहले से दिखाया गया था- जिसकी दीवारें बच्चों जैसी क्रेयॉन ड्रॉइंग्स से भरी हुई हैं.


यह इमेजरी एक डिस्टर्बिंग सबप्लॉट की तरफ इशारा करती है-जिसमें शायद एक अजन्मे बच्चे की कहानी जुड़ी है। माना जा रहा है कि ये बच्चा यिम सी-वॉन के किरदार से जुड़ा हो सकता है- और वही खिलाड़ियों की इंसानियत की आखिरी परीक्षा बन सकता है.

गी-हुन और फ्रंट मैन (ली ब्यूंग-हुन) के बीच आमना-सामना इस सीज़न का सेंटरपॉइंट है. एक सीन में फ्रंट मैन उससे पूछता है 'प्लेयर 456, क्या तुम्हें अब भी इंसानों पर भरोसा है?' स्क्विड गेम सीज़न 3 नेटफ्लिक्स पर 27 जून 2025 को रिलीज़ होगा. शो को बनाया है, लिखा है, डायरेक्ट किया है और प्रोड्यूस किया है- ह्वांग डोंग-ह्युक ने, जो इस प्रोजेक्ट के साथ शुरू से जुड़े हैं.

सीज़न 3 की कास्ट में शामिल हैं- ली जंग-जे (गी-हुन), ली ब्यूंग-हुन (फ्रंट मैन/इन-हो), यिम सी-वॉन, कांग हा-न्यूल, वी हा-जून, पार्क ग्यु-यंग, पार्क सुंग-हून, यांग डोंग-ग्यून, कांग ए-सिम, जो यू-री, ली डेविड और रो जे-वॉन.

2021 में आई स्क्विड गेम सीज़न 1 नेटफ्लिक्स का दूसरा सबसे ज्यादा देखा गया शो बना था. सीज़न 2, जो दिसंबर 2024 में आया, अब प्लेटफॉर्म का तीसरा सबसे ज्यादा देखा गया शो है. नेटफ्लिक्स की लीडरबोर्ड में इन दोनों से ऊपर सिर्फ एक शो है- Wednesday सीज़न 1.

संबंधित ख़बरें
Meditation Tips

Meditation Tips : सुबह की सिर्फ 10 मिनट की ये मेडिटेशन रूटीन बदल सकती है आपका दिन

Nia Sharma-Ankita Lokhande

कौन जीतेगा जूते की चोरी का मुकाबला? ‘लाफ्टर सेफ 2’ में निया शर्मा और अंकिता लोखंडे की मजेदार तकरार ने बढ़ाया हंसी का डोज!

Dumbbell shoulder shrugs benefits

Dumbbell shoulder : क्या आप जानते हैं ये सिंपल एक्सरसाइज जो आपके शोल्डर के दर्द को कहेगी अलविदा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home