• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

विभीषण बनकर भाई की खोली कुण्डली, इस्तीफा देने वाले GST डिप्टी कमिश्नर पर गंभीर आरोप

अयोध्या में तैनात GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह के इस्तीफे के बाद मामला और गंभीर हो गया है। उनके सगे बड़े भाई डॉ. विश्वजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रशांत कुमार सिंह ने फर्जी नेत्र विकलांगता प्रमाणपत्र के जरिए सरकारी नौकरी हासिल की।

  • Saurabh | 27 Jan 2026 11:42 PM
विभीषण बनकर भाई की खोली कुण्डली, इस्तीफा देने वाले GST डिप्टी कमिश्नर पर गंभीर आरोप

अयोध्या में तैनात जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह का इस्तीफा चर्चा में आने के बाद अब इस मामले में एक नया और गंभीर मोड़ सामने आया है। उनके सगे बड़े भाई डॉ. विश्वजीत सिंह ने उन पर सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए फर्जी विकलांगता प्रमाणपत्र लगाने का आरोप लगाया है। भाई के आरोपों के बाद यह मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

भाई ने लगाए जांच से बचने के आरोप

डॉ. विश्वजीत सिंह का कहना है कि प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा देकर जांच और संभावित सरकारी रिकवरी से बचने की कोशिश की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह इस्तीफा वास्तविक नहीं, बल्कि जांच से ध्यान हटाने का एक तरीका है। उनके अनुसार, अगर मामले की निष्पक्ष जांच हुई तो कई गंभीर बातें सामने आ सकती हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

40% नेत्रहीन होने का किया दावा

भाई का आरोप है कि प्रशांत कुमार सिंह ने खुद को 40 प्रतिशत नेत्रहीन दिखाकर एक फर्जी नेत्र विकलांगता प्रमाणपत्र बनवाया था। इसी प्रमाणपत्र के आधार पर उन्होंने सरकारी नौकरी हासिल की। डॉ. विश्वजीत सिंह का कहना है कि जिस आंखों की बीमारी का उल्लेख किया गया है, वह 50 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति में दुनिया में कहीं नहीं पाई जाती।

जन्मतिथि में भी हेरफेर का आरोप

डॉ. विश्वजीत सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रशांत कुमार सिंह ने अपनी जन्मतिथि (डेट ऑफ बर्थ) में भी कथित तौर पर हेरफेर किया है, ताकि अधिकारियों को गुमराह किया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है और कहा है कि अगर आरोप सही साबित हों, तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

जांच प्रक्रिया में नहीं हुए पेश

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, प्रशांत कुमार सिंह को दो बार मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया, लेकिन वे दोनों बार उपस्थित नहीं हुए। इससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई। अब यह जांच मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), मऊ द्वारा कराई जा रही है, जिसमें मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

इस्तीफा देने के बाद प्रशात कुमार सिंह ने क्या कहा?

इससे पहले प्रशांत कुमार सिंह ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भेजा था। अपने दो पन्नों के इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वह उस प्रदेश का पक्ष लेते हैं, जहां से उन्हें वेतन मिलता है।

पत्नी को फोन कर फफक-फफक कर रोए

प्रशांत कुमार सिंह ने यह भी कहा था कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। इस्तीफे के बाद उन्होंने अपनी पत्नी से फोन पर बात की और इस दौरान वे भावुक भी हो गए। फिलहाल उनका इस्तीफा अब तक मंजूर नहीं हुआ है।

पहले भी दे चुके हैं अधिकारी इस्तीफा

इससे पहले बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने भी सरकारी नीतियों और यूजीसी के नए नियमों से नाराज होकर इस्तीफा दिया था। उन्होंने राज्यपाल और जिलाधिकारी को ईमेल के जरिए अपना त्यागपत्र भेजा था।

संबंधित ख़बरें
Punjab News

एक साल में सड़क हादसों से मौतों में 48% कमी, भगवंत मान बोले- पंजाब का रोड सेफ्टी मॉडल बना मिसाल

Punjab News

पुलिस को बड़ी सफलता, सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश

CM Mann

पंजाब के 21 सरकारी कॉलेजों में नए प्रिंसिपलों की तैनाती, उच्च शिक्षा को मिलेगी नई दिशा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home