• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

अपने संबोधन के दौरान ऐसा क्या कह गए मोहन भागवत कि मुस्कुरा उठे भाईजान

आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर मुंबई में हुए कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए. मोहन भागवत ने समाज पर सेलेब्स के प्रभाव की बात करते हुए सलमान खान के पहनावे का उदाहरण दिया.

  • Samachaar Desk | 09 Feb 2026 03:09 PM
अपने संबोधन के दौरान ऐसा क्या कह गए मोहन भागवत कि मुस्कुरा उठे भाईजान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में मुंबई में भी दो दिन का एक कार्यक्रम हुआ. ये आयोजन 7 फरवरी से शुरू हुआ और एक बड़े ऑडिटोरियम में रखा गया था. इस कार्यक्रम का नाम रखा गया था 'संघ यात्रा: नए क्षितिज'. इसमें समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया.

इस कार्यक्रम की एक खास बात ये रही कि इसमें बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं. पहले दिन अभिनेता सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन जैसे कलाकार कार्यक्रम में पहुंचे. इनके अलावा फिल्म निर्माता, निर्देशक, संगीतकार और टीवी कलाकार भी मौजूद थे. मंच पर संघ प्रमुख मोहन भागवत भी उपस्थित थे और उन्होंने अपने विचार रखे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मोहान भागवत का संबोधन

अपने संबोधन के दौरान मोहन भागवत ने समाज, परंपरा और प्रभाव जैसे विषयों पर बात की. उन्होंने ये समझाने की कोशिश की कि समाज में कई चीजें दूसरों को देखकर अपनाई जाती हैं. इसी संदर्भ में उन्होंने एक्टर सलमान खान का नाम लिया. उन्होंने कहा कि सलमान खान जैसे लोग जो पहनते हैं, वही पहनावा कॉलेज के छात्र भी अपनाने लगते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग उन्हें देखकर प्रभावित होते हैं.

सलमान खान का रिएक्शन

जब मोहन भागवत ने अपने भाषण में सलमान खान का नाम लिया, तो एक्टर अपनी सीट पर बैठे मुस्कुराते नजर आए. ये पल वहां मौजूद लोगों के लिए हल्का और सहज था. वीडियो में देखा गया कि सलमान ध्यान से भाषण सुन रहे थे और इस टिप्पणी को सहज भाव से लिया.

फैशन और समाज पर विचार

मोहान भागवत ने आगे कहा कि समाज में फैशन केवल कपड़ों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सोच और व्यवहार पर भी असर डालता है. कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें समाज भरोसे के साथ देखता है और वही लोग अनजाने में उदाहरण बन जाते हैं. अच्छे और बुरे दोनों तरह के चलन ऐसे ही फैलते हैं.

अन्य फेमस हस्तियां भी रहीं मौजूद

इस कार्यक्रम में करण जौहर, हेमा मालिनी, बोनी कपूर, अनन्या पांडे, अदनान सामी, मधुर भंडारकर, नितेश तिवारी, जैकी श्रॉफ, रुपाली गांगुली, विकी कौशल, प्रीतम चक्रवर्ती, विनीत कुमार सिंह, अमर कौशिक, महेश मांजरेकर सहित कई और नामचीन लोग शामिल हुए. इस तरह यह कार्यक्रम समाज और सिनेमा के बीच संवाद का एक मंच बन गया.

संबंधित ख़बरें
Punjab Politics

‘बाजे वाला’ बयान बना सियासी बम! बाजवा पर भड़के चीमा, 24 घंटे में माफी नहीं तो एक्शन तय

Punjab IAS Suspension

6 साल की देरी पड़ी भारी! आंगनवाड़ी योजना में लापरवाही पर पंजाब सरकार ने 2 सीनियर IAS किए सस्पेंड

AAP Protest Chandigarh

‘बैंड-बाजा’ बयान से मचा बवाल! बाजवा के खिलाफ सड़क पर उतरी AAP, दलित अपमान का आरोप

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home