• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

‘बाजे वाला’ बयान बना सियासी बम! बाजवा पर भड़के चीमा, 24 घंटे में माफी नहीं तो एक्शन तय

Punjab Politics: पंजाब में प्रताप सिंह बाजवा की टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो गया है. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बयान को दलित समाज का अपमान बताते हुए 24 घंटे में माफी की चेतावनी दी है, जबकि कांग्रेस ने सरकार पर पलटवार किया है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 09 Feb 2026 12:50 PM
‘बाजे वाला’ बयान बना सियासी बम! बाजवा पर भड़के चीमा, 24 घंटे में माफी नहीं तो एक्शन तय

पंजाब की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को लेकर की गई टिप्पणी पर सत्तापक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया है. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस बयान को दलित समाज का अपमान बताते हुए कांग्रेस और प्रताप बाजवा से 24 घंटे के भीतर माफी की मांग की है. चीमा ने साफ कहा कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

हरभजन ईटीओ का संघर्षपूर्ण सफर

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हरभजन सिंह ईटीओ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने गरीबी से निकलकर मेहनत के दम पर सिविल सर्विस परीक्षा पास की और पंजाब की अलाइड सर्विस में एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर बने. समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ी और आम आदमी पार्टी से जुड़े. पार्टी ने उनके संघर्ष को सम्मान दिया और उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

‘बाजे वाला’ शब्द पर भड़के चीमा

चीमा ने आरोप लगाया कि प्रताप बाजवा ने मंत्री हरभजन ईटीओ के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, वह न सिर्फ व्यक्तिगत हमला है बल्कि पूरे दलित समुदाय का अपमान है. उन्होंने कहा कि “बाजे वाला” जैसे शब्द बाजवा की संकीर्ण सोच और दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करते हैं. चीमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता पहले भी दलितों के खिलाफ अपमानजनक बयान देते रहे हैं.

वन मंत्री कटारूचक्क भी उतरे मैदान में

वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भी प्रताप बाजवा की टिप्पणी की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब बाजवा ने मजदूर वर्ग या दलित पृष्ठभूमि से आगे बढ़े नेताओं को निशाना बनाया हो. कटारूचक्क ने आरोप लगाया कि बाजवा पहले अपनी ही पार्टी के दलित नेताओं के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं.

राजा वड़िंग का पलटवार, सरकार पर साधा निशाना

इस बीच पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ और ‘ऑपरेशन प्रहार’ को लेकर तंज कसते हुए कहा कि 2027 में पंजाब के लोग “ऑपरेशन युद्ध झाड़ू विरुद्ध” चलाएंगे. वड़िंग ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने लोगों को झूठे सपने दिखाए हैं, नशा बढ़ रहा है, कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और हर वर्ग सरकार से नाराज है.

एक ओर जहां सत्तापक्ष दलित सम्मान का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को घेर रहा है, वहीं विपक्ष सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहा है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रताप बाजवा और कांग्रेस इस बयान पर माफी मांगते हैं या सियासी टकराव और तेज होता है.

संबंधित ख़बरें
Punjab Weather

फरवरी के दूसरे हफ्ते में पंजाब में मौसम का बड़ा बदलाव! धूप के साथ बढ़ा तापमान, रातों में ठंड बरकरार

Operation Prahar 2.0

गैंगस्टरों पर 72 घंटे का महाप्रहार! पंजाब में शुरू हुआ Operation Prahar 2.0, 12 हजार पुलिस मैदान में

Punjab News

लुधियाना की जामा मस्जिद के बाहर शाही इमाम पर ईंटों से हमला! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home