• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Diwali Bonus: मोदी सरकार का धमाका! कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, किसानों और छात्रों को भी तोहफा

DA Hike 2025: दिवाली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया, जिससे 49 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा. साथ ही 57 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी और रबी फसलों के MSP में भी बढ़ोतरी की गई है.

  • Samachaar Desk | 01 Oct 2025 04:12 PM
Diwali Bonus: मोदी सरकार का धमाका! कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, किसानों और छात्रों को भी तोहफा

योहारों से पहले केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है. मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी. दशहरा और दिवाली से पहले लिया गया यह फैसला करोड़ों लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आया है.

48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को लाभ

सरकार के इस निर्णय से करीब 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.7 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे. जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा, यानी दिवाली से पहले कर्मचारियों की जेब में मोटी रकम पहुंचेगी. इसके साथ ही महंगाई भत्ता और पेंशन मूल वेतन के 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा. सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत आने वाले सभी कर्मचारी, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स पर यह बढ़ोतरी लागू होगी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

साल में दो बार होता है DA संशोधन

केंद्र सरकार की ओर से साल में जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते की समीक्षा की जाती है. यह साल 2025 का दूसरा संशोधन है. माना जा रहा है कि यह सातवें वेतन आयोग के तहत अंतिम बड़ी बढ़ोतरी भी हो सकती है.

57 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में एक और बड़ा फैसला लिया गया. सरकार ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 57 नए केंद्रीय विद्यालय (KVs) खोलने की मंजूरी दी है.

1. इनमें से 20 KV उन जिलों में होंगे जहां अभी तक कोई केंद्रीय विद्यालय नहीं है.

2. 14 KV आकांक्षी जिलों में, 4 KV वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों में और 5 KV नॉर्थ-ईस्ट व पहाड़ी क्षेत्रों में खोले जाएंगे.

3. यह फैसला शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है.

किसानों के लिए MSP में बढ़ोतरी

त्योहारों से पहले सिर्फ कर्मचारियों और छात्रों ही नहीं, बल्कि किसानों को भी राहत मिली है. सरकार ने रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का ऐलान किया है.

1. अनुमान है कि रबी सीजन 2026-27 में 297 लाख मीट्रिक टन खरीद होगी.

2. इस खरीद के लिए किसानों को 84,263 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा.

दिवाली से पहले मोदी सरकार के इन फैसलों ने कर्मचारियों, पेंशनर्स, छात्रों और किसानों—सभी वर्गों को राहत दी है. जहां कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी का तोहफा मिला है, वहीं शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए गए हैं. कुल मिलाकर यह कैबिनेट फैसले उत्सव सीजन को और भी खुशहाल बनाने वाले साबित होंगे.

संबंधित ख़बरें
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025: भारत की जीत के बाद भी ट्रॉफी नहीं मिली, मोहसिन नकवी ने रखी चौंकाने वाली नई शर्त!

Hurun India Rich List 2025

Hurun India Rich List 2025: रोशनी नादर मल्होत्रा और शाहरुख खान बने भारत के नए अरबपति, देखें पूरी लिस्ट

Dussehra 2025

Shardiya Navratri 2025: जवार को तिजोरी में रखने से बरसेगा धन, जानें नवरात्रि के बाद क्या करना है?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home