• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: अब रात में भी कर सकेंगी काम, सरकार ने दी मंजूरी

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नाइट शिफ्ट (24x7) में काम करने की मंजूरी दे दी है। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

  • Saurabh | 30 Jul 2025 04:20 PM
दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: अब रात में भी कर सकेंगी काम, सरकार ने दी मंजूरी

दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने फैसला लिया है कि अब महिलाएं दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रात की शिफ्ट (नाइट शिफ्ट) में भी काम कर सकेंगी। इस फैसले का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि यह कदम महिलाओं की रोजगार में भागीदारी को बढ़ाएगा और साथ ही दिल्ली को 24x7 यानी चौबीसों घंटे चलने वाले बिजनेस हब के रूप में विकसित करने में मदद करेगा। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि रात की ड्यूटी के दौरान महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियम:

सरकार ने कई सख्त शर्तें और सुरक्षा उपाय तय किए हैं ताकि महिलाएं बिना किसी डर या परेशानी के रात में काम कर सकें। इनमें शामिल हैं:

महिला कर्मचारी की लिखित सहमति जरूरी होगी।

कार्यस्थल पर CCTV कैमरे, सुरक्षा गार्ड और सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था अनिवार्य होगी।

POSH कानून के तहत हर कार्यस्थल पर आंतरिक शिकायत समिति बनाना जरूरी होगा, जिससे यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर कार्रवाई हो सके।

महिलाओं के लिए रेस्ट रूम, टॉयलेट, लॉकर आदि की सुविधाएं भी देना अनिवार्य होगा।

वेतन का भुगतान केवल बैंक या ECS के माध्यम से ही किया जा सकेगा।

कर्मचारियों को ESI, बोनस, पीएफ, ओवरटाइम भुगतान और साप्ताहिक छुट्टी जैसे सभी कानूनी लाभ देने होंगे।

कानूनी बदलाव:

इस फैसले को लागू करने के लिए दिल्ली दुकान और स्थापना अधिनियम, 1954 में धारा 14, 15 और 16 के नियमों में छूट दी जा रही है। पहले महिलाओं को गर्मियों में रात 9 बजे के बाद और सर्दियों में रात 8 बजे के बाद काम करने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब यह नियम बदल दिए जाएंगे।

रेखा गुप्ता ने बताया कि इस फैसले को उपराज्यपाल की मंजूरी के लिए जल्द ही भेजा जाएगा। इस पर पहले ही उनसे चर्चा हो चुकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा, तेलंगाना, मध्यप्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में यह व्यवस्था पहले से ही लागू है। अब दिल्ली में भी महिलाओं को यह सुविधा मिलेगी, जिससे वे रात के समय भी रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकेंगी।

यह फैसला महिलाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगा और दिल्ली को एक सुरक्षित और आधुनिक वर्क कल्चर देने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। साथ ही, इससे व्यापारियों को भी 24 घंटे काम करने की सुविधा मिलेगी, जिससे Ease of Doing Business को बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित ख़बरें
 liver What is this rare pregnancy

क्या गर्भाशय क जगह लीवर में पल सकता है बच्चा? UP के बुलंदशहर में आया हैरान कर देने मामला, MRI रिपोर्ट से खुला राज

farmers in Punjab

लैंड पूलिंग स्कीम का विरोध: किसानों ने किया ट्रैक्टर मार्च, बोले- जमीन नहीं देंगे सरकार को

Gill Manuke arrested

पंजाबी गायक गिल मनुके गिरफ्तार: जिम में पिस्तौल लहराने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home