इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले एक स्टार भारतीय बल्लेबाज ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेट्स में जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह नए सीजन के लिए पूरी तरह फोकस के साथ प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आते ही फैंस काफी उत्साहित हो गए और कमेंट सेक्शन में अपने पसंदीदा खिलाड़ी को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देने लगे।
आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 267 मैचों की 259 पारियों में 8661 रन बनाए हैं। उनका औसत 39.54 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 132.85 है। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 63 अर्धशतक भी लगाए हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि वह टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं।
पिछले सीजन यानी IPL 2025 में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। उस सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 657 रन बनाए थे और उनका औसत 54.75 रहा था। इसके साथ ही उन्होंने पूरे सीजन में 8 अर्धशतक लगाए और लगभग 144.71 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
पिछले सीजन के फाइनल मुकाबले में उनकी टीम ने पंजाब की टीम को 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया था। यह जीत टीम के लिए बेहद खास थी, क्योंकि इससे पहले फ्रेंचाइजी कई बार फाइनल तक पहुंचकर भी खिताब नहीं जीत पाई थी। इस जीत के बाद टीम और फैंस दोनों के लिए यह पल बेहद यादगार बन गया।
VIRAT KOHLI’S INSTAGRAM POST. ????
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 11, 2026
- The King is ready for IPL 2026. pic.twitter.com/8ih74DCmDx
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष मेनन के मुताबिक बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम इस सीजन में टीम के पांच घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा।
इसके अलावा इसी मैदान पर आईपीएल 2026 का फाइनल और एक प्लेऑफ मैच भी आयोजित किया जाएगा। वहीं टीम के बाकी दो घरेलू मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
गौरतलब है कि पिछले साल टीम की खिताबी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ की घटना हो गई थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी और कई घायल भी हुए थे। इस घटना के बाद कुछ समय तक इस मैदान पर क्रिकेट गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि अब धीरे-धीरे यहां फिर से क्रिकेट मुकाबलों की वापसी हो रही है।
Copyright © 2026 The Samachaar
