• Wednesday, Apr 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Sheetla Mata Ka Vahan Kya Hai: आखिर मां शीतला की सवारी गधा ही क्यों है? जानें इसके पीछे का रोचक रहस्य

Sheetla Mata Ka Vahan Kya Hai: शीतला अष्टमी पर मां शीतला की पूजा की जाती है और उन्हें बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि उनकी आराधना से संक्रामक और त्वचा संबंधी रोगों से रक्षा मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गधा मां शीतला की सवारी है, जो धैर्य और सहनशीलता का प्रतीक माना जाता है।

  • Samachaar Desk | 11 Mar 2026 01:57 PM
Sheetla Mata Ka Vahan Kya Hai: आखिर मां शीतला की सवारी गधा ही क्यों है? जानें इसके पीछे का रोचक रहस्य

Sheetla Mata Ka Vahan Kya Hai: आज पूरे देश में शीतला अष्टमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। ये त्योहार हर साल चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्त मां शीतला की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और उनसे परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। परंपरा के अनुसार इस दिन मां को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। इसलिए इस पर्व को कई जगह बसौड़ा या बासोड़ा भी कहा जाता है।

दरअसल, इस दिन चढ़ाया जाने वाला भोजन एक दिन पहले यानी सप्तमी तिथि को ही बना लिया जाता है। अष्टमी के दिन घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता और उसी भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां शीतला की पूजा करने से संक्रामक रोगों, खासकर त्वचा से जुड़ी बीमारियों से रक्षा मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हर देवी-देवता की होती है अलग सवारी

सनातन धर्म में देवी-देवताओं की सवारी का विशेष महत्व बताया गया है। हर देवता किसी न किसी वाहन से जुड़े होते हैं, जो उनके गुणों और शक्ति का प्रतीक होता है। जैसे मां दुर्गा की सवारी शेर है, मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू माना जाता है और भगवान गणेश का वाहन मूषक यानी चूहा है।

इसी तरह मां शीतला की सवारी गधा मानी जाती है। आमतौर पर गधे को एक साधारण और मेहनती जानवर माना जाता है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं में इसका अपना खास महत्व है। इसलिए कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर मां शीतला ने गधे को ही अपना वाहन क्यों चुना।

स्कंद पुराण में मिलता है वर्णन

धार्मिक ग्रंथों में मां शीतला को रोगों को दूर करने वाली देवी माना गया है। विशेष रूप से चेचक और अन्य त्वचा रोगों से बचाव के लिए उनकी पूजा की जाती है। स्कंद पुराण में मां शीतला का विस्तार से वर्णन मिलता है। इसमें बताया गया है कि मां शीतला गधे पर सवार रहती हैं।

उनके हाथों में कलश, झाड़ू और सूप होते हैं और वे नीम के पत्तों की माला धारण करती हैं। नीम को भी औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है, इसलिए मां शीतला के साथ इसका विशेष संबंध बताया गया है।

मां शीतला का वाहन गधा क्यों माना जाता है

गधे को बहुत ही मेहनती, धैर्यवान और सहनशील पशु माना जाता है। वह कठिन परिस्थितियों में भी लगातार काम करता रहता है और जल्दी हार नहीं मानता। इसके अलावा गधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी मजबूत मानी जाती है, जिससे वह आसानी से बीमार नहीं पड़ता।

चूंकि मां शीतला को रोगों से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है, इसलिए गधे को उनकी सवारी के रूप में देखा जाता है। गधा हमें यह भी सिखाता है कि जीवन में धैर्य, सहनशीलता और मेहनत के साथ आगे बढ़ने से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। यही वजह है कि धार्मिक मान्यताओं में मां शीतला और गधे का यह संबंध खास महत्व रखता है।

संबंधित ख़बरें
PM Kisan Yojana

PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन खातों में आएंगे 2000 रुपये, सरकार ने कर दी तारीख तय

petrol diesel supply

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली घबराहट! क्या सच में बंद हो सकती है सप्लाई?

ssp kanwardeep kaur

चंडीगढ़ में SSP पद को लेकर बड़ा सस्पेंस! कार्यकाल खत्म, अब प्रधानमंत्री के फैसले पर टिकी सबकी नजर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home