• Tuesday, Apr 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

ना-पाक का आतंकी चेहरा होगा बेनकाब, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद संसद की टीम करेगी विदेशों में पाकिस्तान की चीरफाड़

भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा खोलते हुए सांसदों का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में भेजने का फैसला किया है. यह दौरा 'ऑपरेशन सिंदूर' और पहलगाम आतंकी हमले के बाद की स्थिति को वैश्विक मंच पर स्पष्ट करने के लिए किया जा

  • Sagar | 16 May 2025 12:41 PM
ना-पाक का आतंकी चेहरा होगा बेनकाब, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद संसद की टीम करेगी विदेशों में पाकिस्तान की चीरफाड़

 India-Pakistan Tension: पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत करने और दुनिया को हालिया तनाव की सच्चाई से अवगत कराने के लिए, भारत सरकार ने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजने की योजना बनाई है. सूत्रों के मुताबिक, यह दौरा 22 मई के बाद शुरू होगा और इसकी निगरानी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कर रहे हैं.

इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न दलों के 5-6 सांसदों के समूह शामिल होंगे, जो अलग-अलग देशों का दौरा करेंगे. इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश प्रमुख हैं। प्रत्येक टीम का नेतृत्व वरिष्ठ सांसदों को सौंपा गया है, जिसमें मुख्य भूमिका एनडीए सांसद निभाएंगे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बढ़ा अंतरराष्ट्रीय अभियान

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया था। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों द्वारा अंजाम दिए गए इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी.इसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त कार्रवाई की.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान ने भारत के शहरों और सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले की नाकाम कोशिश की, जिससे दोनों देशों के बीच चार दिन तक युद्ध जैसी स्थिति बनी रही. हालांकि, 10 मई को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद हालात को शांत किया गया.

विपक्ष की सहमति और विदेश नीति का विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें विपक्षी दलों ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाने पर सरकार को अपना समर्थन दिया. इसके साथ ही भारत ने दुनिया के प्रमुख देशों के विदेश मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से भी संपर्क साधा और उन्हें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्थिति से अवगत कराया.

पाकिस्तान पर कूटनीतिक प्रहार

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई अहम कदम उठाए हैं. इनमें पाक नागरिकों के वीजा रद्द करना, राजनयिक मिशनों को सीमित करना, सीमा और हवाई मार्ग बंद करना, द्विपक्षीय व्यापार रोकना और सिंधु जल संधि को निलंबित करना शामिल है.

संबंधित ख़बरें
Karan Johar

करण जौहर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब,कहा- हां, मैं फिर करूंगा स्टार किड्स को लॉन्च!

ISI और UK से चल रहा था नशे का खेल, पंजाब पुलिस ने फोड़ा बम! 85 किलो हेरोइन जब्त

ISI और UK से चल रहा था नशे का खेल, पंजाब पुलिस ने फोड़ा बम! 85 किलो हेरोइन जब्त

पंजाब के गांवों में विकास की नई रफ्तार: शुरू हुआ 18,900 KM सड़क निर्माण मिशन

पंजाब के गांवों में विकास की नई रफ्तार: शुरू हुआ 18,900 KM सड़क निर्माण मिशन

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home