• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

करण जौहर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब,कहा- हां, मैं फिर करूंगा स्टार किड्स को लॉन्च!

Kara Johar: स्टार किड्स के लॉन्चिंग मास्टरमाइंड कहे जाने वाले करण जौहर पर नेपोटिज्म के आरोप लगे, उन्हें ट्रोल किया गया, यहां तक कि 'द फेस ऑफ बॉलीवुड हेट' का टैग भी मिला. लेकिन सच्चाई क्या है? क्या करण वाकई सिर्फ स्टार किड्स को प्रमोट करते हैं, या पर्दे के

  • Sanskriti | 16 May 2025 09:24 AM
करण जौहर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब,कहा- हां, मैं फिर करूंगा स्टार किड्स को लॉन्च!

नई दिल्ली : करण जौहर को बॉलीवुड में स्टार किड्स के प्रमोटर के रूप में जाना जाता है. आलिया भट्ट, वरुण धवन और अनन्या पांडे जैसे कलाकार उनके निर्देशन में ही इंडस्ट्री में लॉन्च हुए. हालांकि, इसके चलते करण को कई बार 'नेपो किंग' कहा गया और सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया. कुछ आलोचकों ने उन्हें 'द फेस ऑफ बॉलीवुड हेट' तक करार दिया.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए करण ने साफ किया कि वे आगे भी स्टार किड्स को लॉन्च करेंगे-'अगर उनमें टैलेंट है, तो मैं क्यों नहीं काम करूंगा?'

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

'आउटसाइडर्स' के लिए भी खुला है दरवाजा

करण ने उन आरोपों को खारिज किया जिसमें उन्हें केवल स्टार किड्स को मौका देने वाला बताया गया. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वे डायरेक्टर नीरज घायवान, जो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं, के साथ काम कर चुके हैं.

नीरज की फिल्म 'अजीब दास्तान' को करण ने प्रोड्यूस किया था और अब वे उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट 'होमबाउंड' को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं.

करण ने तंज करते हुए कहा, 'जब हम आउटसाइडर्स के साथ काम करते हैं, तब कोई कुछ नहीं कहता. लेकिन जब बात धर्मा प्रोडक्शंस की होती है, तो लोग जल्दी आलोचना करने लगते हैं.'

'मैं उन्हें जानता भी नहीं, फिर भी नफरत!'

करण जौहर ने शेयर किया कि सोशल मीडिया पर उन्हें अकारण नफरत झेलनी पड़ती है. वे बोले, 'कई बार कुछ लोग पॉडकास्ट में जाते हैं और उनसे पूछ लिया जाता है कि आप करण जौहर के बारे में क्या सोचते हैं. और जवाब मिलता है कि वो मुझसे न मिलना चाहेंगे. मैं सोचता हूं -लेकिन मैं तो तुम्हें जानता भी नहीं हूं!'

करण ने इस बात पर दुख जताया कि अनजान लोग भी बिना वजह उनके खिलाफ निगेटिविटी फैलाते हैं.

हां, मैं स्टार किड्स के साथ काम करूंगा  

करण जौहर ने साफ कहा कि वो टैलेंट को सबसे पहले जगह देते हैं, चाहे वो स्टार किड हो या आउटसाइडर. उन्होंने कहा, 'लोग कहते हैं कि धर्मा सिर्फ स्टार किड्स को मौका देता है. मैं कहता हूं – हमारी कास्टिंग देखिए. अगर किसी में हुनर है, तो हम जरूर काम करेंगे. सिर्फ नेम-टैग से कुछ नहीं होता.'

आखिर में करण ने कहा, 'अगर लोग मुझे बॉलीवुड हेट का चेहरा मानते हैं, तो ठीक है. थैंक्यू.. लेकिन मैं ये डिजर्व नहीं करता.'

संबंधित ख़बरें
'मेरी राय से असहमत होना आपका हक है', थरूर के बयान से कांग्रेस में घमासान!

'मेरी राय से असहमत होना आपका हक है', थरूर के बयान से कांग्रेस में घमासान!

Samsung Galaxy S24 Ultra

Samsung Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त डिस्काउंट, यहां पर मिलेगी बेहतरीन डील!

Tips to buy Bottle Gourd

Tips to buy Bottle Gourd: अगर आप भी लौकी खरीदने में धोखा खा जाते हैं, तो ये गाइड आपकी जिंदगी बदल देगी!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home