• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

हीरो मोटोकॉर्प का बड़ा धमाका! अब बाइक्स और स्कूटर पर मिलेगी ₹15,743 तक की सीधी छूट..!

हीरो मोटोकॉर्प ने GST 2.0 सुधारों के तहत अपने टू-व्हीलर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है. ये नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी. इससे स्कूटर और बाइक्स पर ग्राहकों को बचत हो सकती है. यह कदम खासकर ग्रामीण और लोअर मिडिल क्लास परिवारों के लिए फायदेमंद होगा. त्योहारों से पहले यह राहत बिक्री बढ़ाने में भी मदद करेगी.

  • Samachaar Desk | 10 Sep 2025 08:51 PM
हीरो मोटोकॉर्प का बड़ा धमाका! अब बाइक्स और स्कूटर पर मिलेगी ₹15,743 तक की सीधी छूट..!

अगर आप त्योहारों के सीजन में नई बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है. देश की अग्रणी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए कीमतों में कटौती का ऐलान किया है. कंपनी ने यह फैसला केंद्र सरकार के हालिया GST 2.0 सुधारों के तहत लिया है, जिससे वाहन अब पहले से सस्ते मिलेंगे. ये नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से पूरे भारत में लागू हो जाएंगी.

हीरो मोटोकॉर्प के इस फैसले से खासतौर पर ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में रहने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी. इन क्षेत्रों में टू-व्हीलर न सिर्फ आवागमन का जरिया है, बल्कि ये रोजगार और आजीविका का भी अहम साधन है. ऐसे में कीमतों में कटौती से लोअर मिडिल क्लास और सीमित आय वाले परिवारों को सीधा फायदा पहुंचेगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कंपनी ने क्या कहा?

हीरो मोटोकॉर्प के CEO विक्रम कसबेकर ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- "हम सरकार के GST 2.0 सुधारों का स्वागत करते हैं. यह पहल ना सिर्फ खपत को बढ़ावा देगी, बल्कि भारत की आर्थिक विकास यात्रा को भी गति देगी. आधे से ज्यादा भारतीय परिवार अपने रोजमर्रा के कामों के लिए टू-व्हीलर पर निर्भर हैं, ऐसे में यह कदम अत्यंत सराहनीय है. त्योहारों से पहले वाहन और भी सस्ते और सुलभ होंगे, जिससे मांग में तेजी आना तय है."

कौन-कौन से मॉडल हुए सस्ते?

हीरो मोटोकॉर्प के विभिन्न मॉडल्स पर एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) के अनुसार ग्राहकों को ₹15,743 तक की बचत हो सकती है. नीचे देखें कुछ लोकप्रिय मॉडल्स और उन पर मिलने वाला GST लाभ:

मॉडल अनुमानित GST लाभ (₹)

Splendor+ ₹6,820 तक

Super Splendor XTEC ₹7,254 तक

HF Deluxe ₹5,805 तक

Passion+ ₹6,500 तक

Glamour X ₹7,813 तक

Destini 125 ₹7,197 तक

Pleasure+ ₹6,417 तक

Xoom 110 ₹6,597 तक

Xoom 125 ₹7,291 तक

Xoom 160 ₹11,602 तक

XTREME 125R ₹8,010 तक

Xtreme 160R 4V ₹10,985 तक

Xtreme 250R ₹14,055 तक

Xpulse 210 ₹14,516 तक

Karizma 210 ₹15,743 तक

ग्राहकों को कितनी मिलेगी बचत?

इस घोषणा के बाद अब ग्राहक हीरो मोटोकॉर्प के लोकप्रिय स्कूटर, कम्यूटर बाइक्स और प्रीमियम सेगमेंट की बाइक्स पर ₹15,000 से ज्यादा तक की बचत कर पाएंगे. यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है, जिससे बाजार में मांग में और तेजी आने की उम्मीद है.

अगर आप लंबे समय से नई टू-व्हीलर लेने की सोच रहे थे, तो अब सही मौका है- क्योंकि गाड़ी सस्ती भी होगी और ऑफर्स की भरमार भी मिलेगी.

संबंधित ख़बरें
iphone 17

Phone Lovers Alert! नए GST रेट्स का iPhones पर हुआ कितना असर, अभी जान लें सभी बातें..!

pet

पालतू जानवरों से प्यार है? सावधान! इन्हीं से फैल सकती हैं ये खतरनाक और जानलेवा बीमारियां..!

gas

बिना दवा पेट की गैस से छुटकारा! बस अपनाने होंगे ये देसी नुस्खे झट से मिलेगा आराम...!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home