• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

32 सेकंड में 260 लाशें! एयर इंडिया हादसे पर रिपोर्ट ने खोली पायलट कॉकपिट की चौंकाने वाली बातचीत

भारत के विमानन इतिहास की सबसे भयावह घटनाओं में शुमार एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की दुर्घटना को लेकर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है. 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई

  • Golu Dwivedi | 12 Jul 2025 11:50 AM
32 सेकंड में 260 लाशें! एयर इंडिया हादसे पर रिपोर्ट ने खोली पायलट कॉकपिट की चौंकाने वाली बातचीत

भारत के विमानन इतिहास की सबसे भयावह घटनाओं में शुमार एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की दुर्घटना को लेकर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है. 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई इस फ्लाइट ने उड़ान भरते ही कुछ ही सेकंड में नियंत्रण खो दिया और पास के एक मेडिकल हॉस्टल पर जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में 260 लोगों की जान चली गई, जबकि केवल एक यात्री ही जीवित बचा.

AAIB की इस रिपोर्ट में कई तकनीकी खामियों और असामान्य घटनाओं का उल्लेख किया गया है, जिससे हादसे की असल वजहों की ओर इशारा मिलता है. रिपोर्ट के मुताबिक, टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद विमान के दोनों इंजन बंद हो गए थे और पायलटों के बीच कॉकपिट में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इंजन बंद, एक सेकंड में दोनों स्विच कटऑफ

रिपोर्ट के अनुसार, विमान के दोनों इंजन टेकऑफ के तुरंत बाद बंद हो गए थे। इंजन फ्यूल कटऑफ स्विच 'RUN' से 'CUTOFF' स्थिति में एक सेकंड के भीतर लाए गए, जिससे ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई और थ्रस्ट खत्म हो गया. ब्लैक बॉक्स से मिले ऑडियो में एक पायलट पूछते हैं, 'Why did you cut off?' (तुमने बंद क्यों किया?) जबकि दूसरा जवाब देता है, 'I didn’t.' (मैंने नहीं किया)। यह संवाद दर्शाता है कि दोनों पायलटों के बीच इंजन बंद होने को लेकर स्पष्टता नहीं थी.

Ram Air Turbine ने दी इमरजेंसी पावर

इंजन फेल होने के बाद विमान की आपातकालीन हाइड्रोलिक पावर के लिए Ram Air Turbine (RAT) अपने आप सक्रिय हो गई. AAIB ने CCTV फुटेज के आधार पर RAT के एक्टिवेशन की पुष्टि की है.

इंजन रीस्टार्ट की कोशिश, लेकिन नाकाम

पायलटों ने इंजन को फिर से स्टार्ट करने की कोशिश की. पहला इंजन (N1) आंशिक रूप से रिस्पॉन्ड कर गया, लेकिन दूसरा इंजन पूरी तरह फेल हो गया और विमान 0.9 नॉटिकल मील दूर जाकर हॉस्टल से टकरा गया. थ्रस्ट लीवर आइडल मोड में पाए गए, लेकिन ब्लैक बॉक्स के डेटा के अनुसार टेकऑफ थ्रस्ट सक्रिय था. यह किसी संभावित तकनीकी गड़बड़ी या डिस्कनेक्ट को दर्शाता है.

कोई संदिग्ध तत्व या ईंधन की खराबी नहीं

जांच में पाया गया कि ईंधन पूरी तरह साफ और मानकों पर खरा था. विमान का टेकऑफ वजन भी अनुमत सीमा के भीतर था (213,401 किलोग्राम बनाम अधिकतम 218,183 किलोग्राम). पायलट अनुभवी, फिट और प्रमाणित थे। विमान में कोई विस्फोटक या खतरनाक सामान नहीं था. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वर्तमान में B787-8 विमान या GE GEnx-1B इंजन को लेकर कोई सुरक्षा सिफारिश जारी नहीं की गई है क्योंकि जांच प्रक्रिया अभी जारी है.

संबंधित ख़बरें
kalki koechlin

अनुराग कश्यप से शादी, फिर तलाक और अब बिना शादी मां… कल्कि कोचलिन की लव लाइफ किसी फिल्म से कम नहीं!

petrol pump

अब हाईवे पर पेट्रोल खत्म होना नहीं बनेगा मुसीबत, जानिए सरकार की ये जबरदस्त सुविधा

delhi ladli yojana

Delhi Ladli Yojana : दिल्ली में बेटी होना बना सौभाग्य! हर स्टेप पर मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home