• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

दोस्ती, वीडियो, ब्लैकमेल... अब सजा की बारी! पोलाची कांड में कानून की लाठी बरसी, 9 दरिंदों को अब जेल की रोटियां तय

तमिलनाडु के बहुचर्चित पोलाची यौन शोषण मामले में कोयंबटूर की महिला विशेष अदालत ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया. अदालत ने इस मामले में शामिल सभी नौ आरोपियों को दोषी करार दिया है.

  • Sagar | 13 May 2025 11:57 AM
दोस्ती, वीडियो, ब्लैकमेल... अब सजा की बारी! पोलाची कांड में कानून की लाठी बरसी, 9 दरिंदों को अब जेल की रोटियां तय

तमिलनाडु के बहुचर्चित पोलाची यौन शोषण मामले में कोयंबटूर की महिला विशेष अदालत ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया. अदालत ने इस मामले में शामिल सभी नौ आरोपियों को दोषी करार दिया है. आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया है, जिनमें सामूहिक बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक साज़िश शामिल हैं। सज़ा की घोषणा दोपहर 12 बजे की जाएगी.

2019 में सामने आया था मामला

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

यह मामला 2019 में उस वक्त सामने आया था जब एक युवती द्वारा दर्ज कराई गई चोरी की शिकायत की जांच में पुलिस को संगठित यौन शोषण रैकेट का पता चला. आरोप है कि युवकों का एक गिरोह महिलाओं से दोस्ती करता, फिर उन्हें आपत्तिजनक स्थितियों में फंसाकर वीडियो बनाता और ब्लैकमेल करता था.

अदालत में पेश हुए पुख्ता सबूत

इस मामले में न्यायाधीश नंधिनी देवी की अदालत में सुनवाई के दौरान CBI ने 400 से अधिक डिजिटल साक्ष्य, 200 दस्तावेज़ और 50 से ज्यादा गवाह प्रस्तुत किए. आठ पीड़िताएं अदालत में पेश हुईं और अपने साथ हुए अत्याचार की जानकारी दी. सरकारी वकील सुरेंद्र मोहन ने बताया कि दोषियों ने सजा में नरमी की गुहार लगाई, लेकिन अभियोजन पक्ष ने अदालत से अधिकतम सज़ा की मांग की है.

वीडियो वायरल होने के बाद मचा था बवाल

इस मामले ने राज्यभर में राजनीतिक और सामाजिक तूफान खड़ा कर दिया था. जब यौन शोषण के वीडियो इंटरनेट पर लीक हुए, तो व्यापक जन आक्रोश और विरोध प्रदर्शन हुए. विपक्षी पार्टियों, विशेषकर DMK, ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया. सरकारी पक्ष ने अदालत में दलील दी कि देश की सर्वोच्च अदालत ने पहले ही कहा है कि ऐसे मामलों में किसी तरह की नरमी नहीं दिखाई जानी चाहिए, और पोलाची केस एक 'रेयरेस्ट ऑफ द रेयर' श्रेणी में आता है.

दोपहर तक आएगा अंतिम फैसला

दोषियों की पहचान थिरुनावुक्करासु, सबरीसन, वसंथ कुमार, सतीश, मणिवन्नन, हरनपॉल, बाबू, अरुलानंथम और अरुण कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें 2019 में गिरफ्तार किया गया था और तभी से वे न्यायिक हिरासत में हैं. अब अदालत दोपहर में यह तय करेगी कि उन्हें कितनी सजा दी जाएगी.

संबंधित ख़बरें
Jammu-Kashmir and Punjab

सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर और पंजाब में स्कूल खोलने का ऐलान, जानिए किन इलाकों में अभी भी रहेंगे बंद

'रमता जोगी' पर वायरल डांस

क्रिस्टू जयंती कॉलेज के छात्रों ने 'रमता जोगी' पर दिखाया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो!

Jammu Kashmir

पहलगाम हमले के गुनहगारों पर शोपियां में कहर, एक ढेर; दो अब भी घेरे में

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home