• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

क्रिस्टू जयंती कॉलेज के छात्रों ने 'रमता जोगी' पर दिखाया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो!

Viral Video: बेंगलुरू के क्रिस्टू जयंती कॉलेज के दो छात्रों, बेन एंटनी केवी और एंसेलिन जिनमोन का एक डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. टैंगो और फ्रीस्टाइल के अनोखे फ्यूजन, दमदार केमिस्ट्री और स्टाइलिश परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया.

  • Sanskriti | 13 May 2025 09:00 AM
क्रिस्टू जयंती कॉलेज के छात्रों ने 'रमता जोगी' पर दिखाया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो!

नई दिल्ली: बेंगलुरू में क्रिस्टू जयंती कॉलेज के दो छात्रों का एक डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वीडियो में छात्र बेन एंटनी केवी और छात्रा एंसेलिन जिनमोन साल 1999 में आई सुपरहिट फिल्म ‘ताल’ के फेमस गाने ‘रमता जोगी’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आते हैं. इस गाने को मूल रूप से ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर पर फिल्माया गया था, लेकिन इस जोड़ी ने इसे एक नए और दिलचस्प अंदाज में प्रस्तुत किया है.

स्टाइलिश आउटफिट और डांस का अनोखा फ्यूजन

बेन ने काले और बैंगनी रंग की फ्यूजन शर्ट को ट्राउजर के साथ पेयर किया, वहीं जिनमोन ने हल्के-चमकदार आउटफिट के साथ स्टेज पर अपना जलवा बिखेरा. दोनों अपने आउटपिट में बहुत ही शानदार लग रहे थे. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बेन ने बताया कि ये क्लिप उनकी परफॉर्मेंस का सिर्फ एक छोटा हिस्सा है. उन्होंने बताया कि उनका डांस टैंगो और फ्रीस्टाइल का मिश्रण था, जिसने परफॉर्मेंस को और भी यूनिक बना दिया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

स्टेज पर एनर्जी और केमिस्ट्री ने लूटी महफिल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही परफॉर्मेंस शुरू होती है, स्टूडेंट्स तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह के साथ उनका स्वागत करते हैं. बेन के कॉन्फिडेंट लिफ्ट्स और दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनके हर एक मूव में जोश और तालमेल साफ नजर आया. दोनों का डांस देख लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे.

View this post on Instagram

A post shared by *~H~o~o~f~e~r~* (@benantonykvv)


इंटरनेट पर मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को लेकर नेटिजन्स की प्रतिक्रिया बेहद पॉजिटिव रही. किसी ने इस परफॉर्मेंस को 'धांसू' बताया तो किसी ने लिखा 'परफेक्ट केमिस्ट्री'. एक यूजर ने कमेंट किया, 'बिलकुल परफेक्शन। बधाई हो, बेन और जिनमोन.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'शब्द नहीं हैं, बस वाह.'


एक क्लासिक गाने को मिला नया रंग

‘रमता जोगी’, जिसे सुखविंदर सिंह और अलका याज्ञनिक ने आवाज दी थी और जिसे ए.आर. रहमान ने कमपोज किया था, आज भी लोगों के दिलों में बसा है. इस गाने को नए अंदाज में पेश कर बेन और जिनमोन की जोड़ी ने लोगों को एक ताजा अनुभव दिया है, जो लंबे समय तक याद रहेगा.

संबंधित ख़बरें
Rice bugs

महंगे केमिकल छोड़िए , इन 100% सेफ घरेलू चीजों को अपनाने से नहीं लगेगा चावल-दाल में कीड़ा...

शादी में दोस्त ने दिया गिफ्ट

शादी में दोस्त ने दिया ऐसा गिफ्ट की सब रह गए हैरान, वीडियो देख लोगों ने कहा- वाह दोस्ती हो तो ऐसी!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home