• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

हिंडनबर्ग केस में पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को क्लीनचिट

हिंडनबर्ग मामले में लोकपाल की एंटी करप्शन बॉडी ने SEBI की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को क्लीनचिट दे दी है। लोकपाल ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप अनुमानों और अपुष्ट जानकारियों पर आधारित थे। जांच के लिए कोई ठोस या प्रमाणित सबूत नहीं मिले।

  • Saurabh | 28 May 2025 08:16 PM
हिंडनबर्ग केस में पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को क्लीनचिट

SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को हिंडनबर्ग रिपोर्ट से जुड़े मामले में लोकपाल ने क्लीन चिट दे दी है। लोकपाल की एंटी करप्शन बॉडी ने कहा कि उनके खिलाफ की गई सभी शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है।

लोकपाल ने क्या कहा?

लोकपाल ने आदेश में कहा, 'हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि शिकायतों में लगाए गए आरोप अनुमानों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके अलावा इस मामले में कोई भी वेरिफाइड मटेरियल नहीं मिला है। इसलिए उनके खिलाफ की गईं सभी शिकायतों को खारिज किया जाता है।'

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लोकपाल ने कहा, 'शिकायतकर्ताओं ने इस स्थिति के प्रति सचेत रहते हुए रिपोर्ट से स्वतंत्र होकर आरोपों को स्पष्ट करने का प्रयास किया। लेकिन हमारे द्वारा आरोपों के एनालिसिस से यह निष्कर्ष निकला कि वे सभी आरोप अपुष्ट, अप्रमाणित और तुच्छ हैं।'

क्या था पूरा मामला?

2024 के अंत में अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया कि SEBI (भारतीय शेयर बाजार की निगरानी संस्था) की प्रमुख माधवी पुरी बुच और उनके पति की अडानी ग्रुप के विदेशी फंड्स में हिस्सेदारी है।

रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि SEBI और अडानी ग्रुप के बीच मिलीभगत है, यानी दोनों मिलकर निवेशकों को गुमराह कर रहे हैं।

कौन है माधवी पुरी बुच?

माधवी पुरी बुच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की पहली महिला अध्यक्ष थीं, जिन्होंने 1 मार्च 2022 से 28 फरवरी 2025 तक इस पद पर कार्य किया। वह निजी क्षेत्र से आने वाली पहली व्यक्ति थीं जिन्हें SEBI का नेतृत्व सौंपा गया था।

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन

माधवी का जन्म 12 जनवरी 1965 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से गणित में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद से MBA किया। StarsUnfolded

करियर

माधवी ने 1989 में ICICI बैंक में प्रोजेक्ट फाइनेंस एनालिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। वह ICICI सिक्योरिटीज की CEO भी रहीं और बाद में सिंगापुर स्थित प्राइवेट इक्विटी फर्म ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल में कार्यरत रहीं।

संबंधित ख़बरें
X

अब Tweet के साथ Payments भी, X App पर जल्द शुरू होने जा रही है 'X Money' सर्विस!

Emraan Hashmi

Emraan Hashmi को हुआ डेंगू, पवन कल्याण के साथ ‘OG’ की शूटिंग हुई ठप! क्या फिल्म की रिलीज होगी खतरे में?

राजनीति का एक युग खत्म: नहीं रहे वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींडसा

राजनीति का एक युग खत्म: नहीं रहे वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींडसा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home