• Monday, May 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Emraan Hashmi को हुआ डेंगू, पवन कल्याण के साथ ‘OG’ की शूटिंग हुई ठप! क्या फिल्म की रिलीज होगी खतरे में?

Emraan Hashmi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म OG की शूटिंग में बिजी थे, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ नजर आने वाले हैं. लेकिन शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी में शूट के दौरान उन्हें थकावट और कमजोरी महसूस हुई, जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया और जांच में डेंगू की पुष्टि हुई.

  • Samachaar Desk | 28 May 2025 07:33 PM
Emraan Hashmi को हुआ डेंगू, पवन कल्याण के साथ ‘OG’ की शूटिंग हुई ठप! क्या फिल्म की रिलीज होगी खतरे में?

मुंबई की आरे कॉलोनी में फिल्म OG की शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी को अचानक तबीयत खराब महसूस हुई और डॉक्टर से जांच के बाद पता चला कि उन्हें डेंगू हो गया है. अब एक्टर शूटिंग से ब्रेक लेकर आराम कर रहे हैं. फैंस के लिए राहत की बात ये है कि इमरान जल्द ठीक होकर फिर से शूटिंग पर लौटेंगे. OG से वो पहली बार तेलुगु फिल्मों में कदम रख रहे हैं और सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. फिल्म 25 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है.

ब्रेक पर हैं इमरान

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, “इमरान को जब असहज महसूस हुआ तो तुरंत मेडिकल जांच करवाई गई और उन्हें डेंगू निकला. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. शूटिंग फिलहाल के लिए रोकी गई है और वह पूरी तरह ठीक होने के बाद दोबारा शूट में शामिल होंगे.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

तेलुगु सिनेमा में कर रहे डेब्यू

OG फिल्म इमरान हाशमी की पहली तेलुगु फिल्म है और यह इस साल 25 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है. फिल्म में वह पवन कल्याण के साथ एक अहम भूमिका निभा रहे हैं. फैंस को इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है.

बॉलीवुड की रूटीन स्क्रिप्ट्स से परेशान

हाल ही में News18 Showsha को दिए इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की खामियों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि यहां डायरेक्टर रिस्क लेने से डरते हैं. "अगर आप कोई नया और अनोखा आइडिया किसी प्रोड्यूसर को देंगे, तो ज्यादातर यही कहेंगे कि, क्या तुम पागल हो गए हो?"

उन्होंने यह आगे भी जोड़ा कि आजकल जो स्क्रिप्ट्स मिल रही हैं, वे या तो पुरानी लगती हैं या फिर रिपीटेड फॉर्मूला जैसी होती हैं. "हम क्यों कुछ नया सोचने की हिम्मत नहीं करते?" इमरान ने सवाल उठाया.

फिलहाल स्वास्थ्य को दी प्राथमिकता

इमरान फिलहाल इलाज और आराम करने पर ध्यान दे रहे हैं. साथ ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं. ऐसे में उम्मीद है कि एक्टर जल्द ही सेट पर लौटेंगे और OG फिल्म में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को फिर से इंप्रेस करेंगे.

संबंधित ख़बरें
क्या है पंजाब का नया ईजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम? जानिए केजरीवाल-मान की डिजिटल क्रांति

क्या है पंजाब का नया ईजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम? जानिए केजरीवाल-मान की डिजिटल क्रांति

किसानों को बड़ी राहत; केंद्र ने खरीफ फसलों के लिए MSP बढ़ाया

किसानों को बड़ी राहत; केंद्र ने खरीफ फसलों के लिए MSP बढ़ाया

X

अब Tweet के साथ Payments भी, X App पर जल्द शुरू होने जा रही है 'X Money' सर्विस!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home