• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Exit poll Cost: एग्जिट पोल कैसे होता है और इसे कराने में कितना खर्च आता है?

Exit poll Cost: बिहार चुनाव में एग्जिट पोल मतदान खत्म होते ही किया जाता है. वोटरों से सवाल पूछकर अनुमान लगाया जाता है. खर्च सैंपल साइज पर निर्भर करता है, 2.5 से 10 करोड़ तक हो सकता है.

  • Samachaar Desk | 11 Nov 2025 09:05 PM
Exit poll Cost: एग्जिट पोल कैसे होता है और इसे कराने में कितना खर्च आता है?

Exit poll Cost: देश में इस समय बिहार चुनाव की धूम मची हुई है. हर जगह चर्चा है कि इस बार सरकार का रुख क्या रहेगा. चुनावी नतीजों का इंतजार 14 नवंबर को होगा, लेकिन उससे पहले अक्सर एग्जिट पोल का जिक्र होता है. एग्जिट पोल में अनुमान लगाया जाता है कि किस पार्टी को कितने वोट मिल सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एग्जिट पोल कैसे किया जाता है और इसमें कितना खर्च आता है?

एग्जिट पोल कैसे होता है

एग्जिट पोल मतदान वाले दिन ही किया जाता है और मतदान खत्म होने के बाद ही इसे टीवी और अखबारों में दिखाया जाता है. इसका कारण यह है कि वोट डालकर बाहर निकलने वाले मतदाताओं से कई सवाल पूछे जाते हैं. इन सवालों से पता लगाया जाता है कि वोटर ने किस पार्टी को समर्थन दिया और किसे अपना वोट दिया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सर्वे में हजारों या लाखों लोगों के वोट का आंकड़ा लिया जाता है. इन आंकड़ों का विश्लेषण करके मतदान के आखिरी दिन शाम को रिजल्ट के अनुमान के रूप में दर्शाया जाता है. हालांकि, यह जरूरी नहीं कि एग्जिट पोल हमेशा सही साबित हो. कई बार इसका अनुमान असल नतीजों से उल्टा भी निकलता है.

एग्जिट पोल कराने में खर्च

एग्जिट पोल का खर्च सैंपल साइज पर निर्भर करता है. सैंपल साइज का मतलब है कि कितने लोगों से डेटा लिया जाएगा.

उदाहरण के लिए, अगर 70,000 लोगों पर एग्जिट पोल कराया जाता है, तो इसका खर्च लगभग 2.5 से 3 करोड़ रुपये हो सकता है. वहीं अगर यह आंकड़ा लाखों तक बढ़ जाता है, तो खर्च 5 से 10 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

इस खर्च में सवाल पूछने, डेटा इकट्ठा करने और विश्लेषण करने की सारी लागत शामिल होती है. हालांकि यह सिर्फ अनुमानित खर्च है, वास्तविक खर्च पोल करने वाली एजेंसी और सैंपल साइज पर निर्भर करता है.

एग्जिट पोल लोगों को चुनावी माहौल का अंदाजा देता है और मीडिया में चर्चा का विषय बनता है. यह वोटरों की राय का एक छोटा सा नमूना होता है और वास्तविक नतीजों से कभी-कभी मेल नहीं खाता. इसलिए एग्जिट पोल के आंकड़ों को सिर्फ अनुमान के तौर पर लेना चाहिए.

संबंधित ख़बरें
abhishek bajaj

Bigg Boss 19 Eviction: घर से बाहर होते ही अभिषेक बजाज का फूटा गुस्सा, एक्स-वाइफ को लेकर दिया करारा जवाब

egg

खराब अंडा खाने से पेट अंदर से सड़ने लगता है! जानिए इसे कैसे पहचानें और बचें

Dharmendra

Dharmendra Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं हीमैन, जानें धर्मेंद्र की नेटवर्थ!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home