• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Dharmendra Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं हीमैन, जानें धर्मेंद्र की नेटवर्थ!

Dharmendra Net Worth: बॉलीवुड ही-में धर्मेंद्र 89 साल के उम्र में अस्पताल में भर्ती, वेंटिलेटर पर हैं. 300+ फिल्मों में काम, करोड़ों की संपत्ति आलीशान फार्महाउस और लग्जरी कारों के मालिक है.

  • Samachaar Desk | 11 Nov 2025 08:31 PM
Dharmendra Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं हीमैन, जानें धर्मेंद्र की नेटवर्थ!

Dharmendra Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, जिन्हें ही-मैन के नाम से भी जाना जाता है, फिलहाल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. 89 साल के धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. फिल्मों में अपनी अदाकारी से अलग पहचान बनाने वाले धर्मेंद्र की कुल संपत्ति लगभग 450-500 करोड़ रुपये बताई जाती है.

फिल्मों में लंबा सफर

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल गांव में हुआ था. इनका असली नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है. इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान ही उनके मन में फिल्मों में जाने का सपना आया और उनका एक्टिंग का जुनून उन्हें मुंबई ले आया. उन्होंने अपने करियर में लगभग 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

धर्मेंद्र की दो शादियां हुई हैं. पहली पत्नी प्रकाश कौर से उन्हें चार बच्चे हुए – सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता. इसके बाद 1980 में उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की और उनकी दो बेटियां – ईशा देओल और अहाना देओल हैं.

फिल्मी करियर और कमाई

धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्मी करियर की शुरुआत की. उनकी पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ के लिए उन्हें केवल 51 रुपये मिले थे और यह रकम तीन निर्माताओं में मिलाकर दी गई थी. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में ऐसी पहचान बनाई कि पीछे मुड़कर नहीं देखा.

उनकी कुल संपत्ति 450-500 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है. इसमें फिल्मों से होने वाली कमाई, ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस इन्वेस्टमेंट शामिल हैं. धर्मेंद्र के नाम से ‘Garam-Dharam’ नाम की रेस्टोरेंट चेन भी है, जो कई शहरों में संचालित होती है.

आलीशान फार्महाउस और लग्जरी लाइफस्टाइल

धर्मेंद्र मुंबई में अपने शानदार घर के अलावा खंडाला और लोनावाला में 100 एकड़ का आलीशान फार्महाउस भी रखते हैं. इसे उन्होंने खेती और निजी समय बिताने के लिए बनाया है. इस फार्महाउस की कीमत लगभग 120 करोड़ रुपये बताई जाती है.

उनके पास महंगी और लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है, जिसमें मर्सिडीज-बेंज S-Class, SL500 और लैंड रोवर रेंज रोवर जैसी कारें शामिल हैं. उनकी पसंदीदा कार 65 साल पुरानी फिएट कार है, जिसे उन्होंने केवल 18,000 रुपये में खरीदी थी.

संबंधित ख़बरें
boney kapoor

Boney Kapoor Turns 70: कपूर फैमिली ने धूमधाम से मनाया बर्थडे, अंशुला ने शेयर की पार्टी की तस्वीरें

abhishek bajaj

Bigg Boss 19 Eviction: घर से बाहर होते ही अभिषेक बजाज का फूटा गुस्सा, एक्स-वाइफ को लेकर दिया करारा जवाब

egg

खराब अंडा खाने से पेट अंदर से सड़ने लगता है! जानिए इसे कैसे पहचानें और बचें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home