• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग का जवाब, हरियाणा में वोट चोरी का सबूत नहीं, कांग्रेस ने नहीं दी कोई अपील

Haryana election: राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया, लेकिन चुनाव आयोग ने कहा — कांग्रेस ने कोई शिकायत नहीं की. जानें आयोग ने फर्जी वोटर और धांधली पर क्या सफाई दी.

  • Samachaar Desk | 05 Nov 2025 02:32 PM
राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग का जवाब, हरियाणा में वोट चोरी का सबूत नहीं, कांग्रेस ने नहीं दी कोई अपील

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया है. बुधवार, 5 नवंबर को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान धांधली हुई थी. राहुल गांधी ने कहा कि जनता का असली जनादेश छीना गया है और इस पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए.

लेकिन अब चुनाव आयोग की ओर से इस पर अहम जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक शिकायत या अपील दायर नहीं की गई. यानी, अगर राहुल गांधी या उनकी पार्टी को चुनाव में गड़बड़ी का शक था, तो उन्हें उसी समय कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्ति दर्ज करनी चाहिए थी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हरियाणा में सिर्फ 22 याचिकाएं लंबित

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 22 चुनाव याचिकाएं ही हाईकोर्ट में लंबित हैं. इन याचिकाओं में से कोई भी कांग्रेस की तरफ से नहीं दायर की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि वोटिंग प्रक्रिया में धांधली हुई है या वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है, तो उसे हाईकोर्ट में अपील दायर करने का अधिकार है. लेकिन कांग्रेस ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया.

चुनाव आयोग का सवाल — पोलिंग एजेंट कर क्या रहे थे?

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों पर सवाल उठाया है. आयोग ने कहा, “अगर मतदान के दौरान किसी मतदाता की पहचान पर संदेह था या किसी ने पहले ही वोट डाल दिया था, तो कांग्रेस के पोलिंग एजेंटों को वहीं आपत्ति दर्ज करवानी चाहिए थी.”

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों पर हर पार्टी के पोलिंग एजेंट मौजूद रहते हैं, जिनका काम ही गड़बड़ियों पर नजर रखना होता है.

फर्जी वोटर पर क्या बोला आयोग?

राहुल गांधी ने अपने बयान में फर्जी मतदाताओं का भी जिक्र किया था. इस पर चुनाव आयोग ने दो टूक कहा, “अगर फर्जी मतदाता मौजूद थे, तो कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट (BLA) ने संशोधन के दौरान कोई आपत्ति क्यों नहीं उठाई? और अगर फर्जी वोटर थे भी, तो कैसे साबित किया जा सकता है कि उन्होंने भाजपा के लिए ही वोट किया?”

राहुल गांधी के आरोपों के बाद एक बार फिर वोट चोरी बनाम चुनाव पारदर्शिता की बहस छिड़ गई है. लेकिन चुनाव आयोग के जवाब ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस ने न तो किसी स्तर पर आपत्ति दर्ज कराई और न ही कोई सबूत पेश किया. अब सवाल यही है कि क्या राहुल गांधी का यह दावा सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी था, या इसके पीछे कोई ठोस सबूत मौजूद है — यह आने वाला वक्त बताएगा.

संबंधित ख़बरें
Rahul Gandhi

हरियाणा चुनाव पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले “25 लाख वोटों में गड़बड़ी, जांच करे चुनाव आयोग”

Bigg Boss 19

शहबाज बदेशा का खुलासा… बिग बॉस 19 में गर्लफ्रेंड कशिश का नाम लेकर बोले, "आज बहुत याद आ रही है"

Maruti Suzuki

Maruti Suzuki का धमाका! सिर्फ 6 साल में बिकीं 1 करोड़ कारें, Alto-Swift ने बनाया रिकॉर्ड

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home