• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

शहबाज बदेशा का खुलासा… बिग बॉस 19 में गर्लफ्रेंड कशिश का नाम लेकर बोले, "आज बहुत याद आ रही है"

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने अपनी गर्लफ्रेंड कशिश का नाम लेकर सबको चौंका दिया. जानें कौन हैं कशिश अग्रवाल और क्यों उनके रिश्ते की चर्चा सोशल मीडिया पर छाई है.

  • Samachaar Desk | 05 Nov 2025 01:32 PM
शहबाज बदेशा का खुलासा… बिग बॉस 19 में गर्लफ्रेंड कशिश का नाम लेकर बोले,

बिग बॉस 19 के घर में इस समय एंटरटेनमेंट और इमोशन दोनों ही खूब देखने को मिल रहे हैं. शो के कंटेस्टेंट और शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अपनी मजाकिया बातों और दिलचस्प गेमप्ले से दर्शकों का दिल जीतने वाले शहबाज़ ने हाल ही के एपिसोड में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

शहबाज बदेशा ने बताई अपनी गर्लफ्रेंड का नाम

शहबाज़ ने पहली बार कैमरे के सामने खुलकर बताया कि उनके घर के बाहर एक गर्लफ्रेंड है. उन्होंने कहा, “आज मुझे अपनी गर्लफ्रेंड कशिश की बहुत याद आ रही है.” इस खुलासे के बाद फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर कशिश कौन हैं?

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कौन हैं कशिश अग्रवाल?

कशिश अग्रवाल एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर करीब 7,000 फॉलोअर्स हैं. उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, “हर हर महादेव” और “प्राउड वेजिटेरियन”. शहबाज के बिग बॉस हाउस में जाने से पहले कशिश ने उनके साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, “कहते हैं बिग बॉस का घर लोगों को बदल देता है, लेकिन मुझे पता है तुम अपने असली रूप में ही रहोगे. ट्रॉफी लेकर आना!”

View this post on Instagram

A post shared by Kashish aggarwal ???? (@kashish_aggarwaal)

यह पोस्ट देखकर साफ था कि कशिश और शहबाज के बीच गहरा रिश्ता है.

कशिश का रिएक्शन हुआ वायरल

शो में शहबाज द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लेने के बाद, सोशल मीडिया पर कशिश का नाम ट्रेंड करने लगा. एक इंस्टाग्राम यूजर @lifeofanchal ने शहबाज और कशिश के रिश्ते पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिस पर कशिश ने हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया. इस रिएक्शन के बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा और भी बढ़ गई.

फरहाना भट्ट का दावा – "गर्लफ्रेंड को पैसे देता है शहबाज"

बिग बॉस 19 के एक हालिया एपिसोड में शहबाज और फरहाना भट्ट के बीच ज़ोरदार बहस हुई. बहस के दौरान फरहाना ने शहबाज पर पर्सनल कमेंट करते हुए कहा, “तुम ही वो इंसान हो जो लड़कियों पर पैसे उड़ाते हो, क्या तुमने अपनी गर्लफ्रेंड को पैसे नहीं दिए थे?”

इस बयान ने घर का माहौल और भी गर्म कर दिया.

शहबाज बदेशा भले ही बिग बॉस 19 के घर में अपने एंटरटेनमेंट से सबका दिल जीत रहे हों, लेकिन उनकी लव लाइफ अब चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई है. कशिश और शहबाज का रिश्ता अब फैंस के बीच खूब चर्चा में है और दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि शो में आगे इस कहानी में और कौन-से नए ट्विस्ट सामने आते हैं.

संबंधित ख़बरें
CM Bhagwant Mann

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर CM भगवंत मान ने दी शुभकामनाएं

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने JNU के चुनाव नियम को सही ठहराया, छात्रों की याचिका खारिज

Rahul Gandhi

हरियाणा चुनाव पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले “25 लाख वोटों में गड़बड़ी, जांच करे चुनाव आयोग”

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home