• Friday, May 01, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

5 साल बाद भारत-चीन की सीधी उड़ानें फिर शुरू! गलवान के बाद पहली उड़ान रात 10 बजे कोलकाता से

India China flight news: पांच साल बाद भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं. कोलकाता से ग्वांगझोउ और दिल्ली-ग्वांगझोउ रूट की शुरुआत नई कूटनीतिक उड़ान का संकेत है. यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों के लिए ये एक बड़ी राहत है.

  • Samachaar Desk | 26 Oct 2025 02:33 PM
5 साल बाद भारत-चीन की सीधी उड़ानें फिर शुरू! गलवान के बाद पहली उड़ान रात 10 बजे कोलकाता से

पांच साल बाद भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं. 26 अक्टूबर की रात को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की फ्लाइट 6E1703 ग्वांगझोउ के लिए टेकऑफ करेगी. इसके साथ ही 9 नवंबर से दिल्ली-ग्वांगझोउ रूट भी शुरू होगा. यह सिर्फ एक हवाई सफर नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों में सुधार का संकेत भी माना जा रहा है. गलवान घाटी की झड़प और बढ़े तनाव के बाद टूटी कनेक्टिविटी अब धीरे-धीरे लौट रही है.

कई राउंड सैन्य और कूटनीतिक वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अगस्त 2023 में त्येनजिन में हुई मुलाकात के दौरान इस बात पर चर्चा हुई थी कि भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानों की बहाली पर विचार किया जाए. गलवान घाटी में जून 2020 की झड़प के बाद दोनों देशों के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे और 1962 के युद्ध के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे. कई राउंड सैन्य और कूटनीतिक वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने एलएसी (LAC) के विवादित इलाकों से अपनी-अपनी सेनाएं पीछे हटाई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

विवादित बिंदुओं पर समझौता

ताजा घटनाक्रम में अक्टूबर 2023 में डेपसांग और डेमचोक जैसे अंतिम विवादित बिंदुओं पर समझौता हुआ. इसके बाद कजान में मोदी-शी की वार्ता में कई फैसले लिए गए, जिससे संबंधों को सुधारने की दिशा में कदम बढ़े. इसके अलावा हाल के महीनों में कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली भी एक सकारात्मक संकेत रही. अब सीधी उड़ानों का फिर से शुरू होना इसी सुधार प्रक्रिया की एक बड़ी कड़ी माना जा रहा है.

सीधी उड़ानों से किसे होगा फायदा?

इससे यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी. व्यापारियों और बिजनेस डेलीगेशन्स के लिए अब सीधा रूट उपलब्ध होगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी. चीन जाने वाले भारतीय स्टूडेंट्स का भी समय और पैसा बचेगा. इसके अलावा मेडिकल टूरिज्म और धार्मिक यात्राओं जैसे कैलाश मानसरोवर यात्रा में भी आसानी होगी. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है.

मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई से भी सीधी उड़ानें

एविएशन सेक्टर का अनुमान है कि सकारात्मक रिस्पॉन्स मिलने पर आने वाले महीनों में मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई से भी चीन के विभिन्न शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू की जा सकती हैं. ऐसे में यह कदम न सिर्फ यात्रियों और व्यापार के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि भारत-चीन के रिश्तों में नई शुरुआत का भी प्रतीक माना जा रहा है.

संबंधित ख़बरें
Rashifal

26 October Ka Rashifal: किस राशि का दिन रहेगा शुभ, किसे मिलेगी चुनौतियां – जानिए आज का भाग्यफल

Akshara Singh

Bihar Election: अक्षरा ने खेसारी पर साधा निशाना! बिहार चुनाव में भोजपुरी स्टार्स की जुबानी जंग, पढ़ें

Tejashwi Yadav

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का बड़ा वादा, पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन... 50 लाख का बीमा!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home